Home » मनोरंजन » IIFA जयपुर में कटरीना कैफ भी शामिल होंगी:नोरा फतेही के साथ डांस करने का मिल सकता है मौका, स्त्री 2 के एक्टर ने बीकानेर में खोजा खजाना

IIFA जयपुर में कटरीना कैफ भी शामिल होंगी:नोरा फतेही के साथ डांस करने का मिल सकता है मौका, स्त्री 2 के एक्टर ने बीकानेर में खोजा खजाना

जयपुर में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवार्ड्स 2025 के मेहमानों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। इस इवेंट में कटरीना कैफ और नोरा फतेही भी शामिल होंगी। 8 मार्च को डिजिटल अवॉर्ड समारोह में नोरा डांस परफोर्म करेंगी। वहीं, गुरुवार को बॉलीवुड एक्टर और स्त्री फिल्म फेम अभिषेक बनर्जी राजस्थान के बीकानेर पहुंचे। उनके साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बरखासिंह भी मौजूद रहीं।

दोनों ने गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 6:30 बजे तक आइफा अवॉर्ड के ट्रेजर हंट (खजाने की खोज) के लिए बीकानेर की स्थापत्य कला, उस्ता कला, खान-पान सहित बीकानेर की प्रसिद्ध चीजों को दिखाते हुए शूटिंग की। सुबह दोनों कलाकारों ने नरेंद्र भवन मंे बीकानेरी जायके के प्रमोशन करने के लिए कैर-सांगरी, हल्दी की सब्जी, ग्वार-पाठे की सब्जी, कचौड़ी के साथ-साथ रबड़ी के घेवर का जायका लिया।

यहां करीब डेढ़ से दो घंटे तक चली शू​टिंग में शहर के चटकारों पर चर्चा की वहीं उनका स्वाद भी चखा। इसके बाद ये दोनों कलाकार शूटिंग टीम के साथ दोपहर को जूनागढ़ पहुंच गए। जूनागढ़ के चार-पांच लोकेशन पर दोनाें ने बीकानेर के लोक नृत्य, उस्ता कला, बादल पेंटिंग्स का प्रमोशन करने के लिए शूट किया। बरखासिंह ने चरनी नृत्य के दौरान चरणी सिर पर रखकर नृत्य भी किया।

अभिषेक ने बीकानेर में शूट करते नजर आए।
अभिषेक ने बीकानेर में शूट करते नजर आए।

आठ मार्च को जेईसीसी में आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स होगा

इस साल आईफा अवॉर्ड्स अपनी 25वीं वर्षगांठ को सिल्वर इज द न्यू गोल्ड थीम के तहत भव्य रूप से मना रहा है। भारतीय सिनेमा की इस शानदार यात्रा को सेलिब्रेट करने के लिए कई नामी हस्तियां इस आयोजन का हिस्सा बनेंगी। आठ मार्च को जेईसीसी में आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स के को-होस्ट के रूप में अपनी भूमिका को लेकर अभिषेक बनर्जी बेहद उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा- मैं दुनिया के सबसे बड़े भारतीय सिनेमा उत्सव – IIFA का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं। यह डिजिटल और ओटीटी एंटरटेनमेंट के अद्भुत टैलेंट, क्रिएटिविटी और इनोवेशन को सम्मानित करने का एक शानदार प्लेटफॉर्म है। इसे होस्ट करना मेरे लिए गर्व की बात है।

नोरा फतेही करेंगी परफाॅर्म

बॉलीवुड की डांस क्वीन नोरा फतेही भी आईफा में परफोर्म करेंगी। 8 मार्च को डिजिटल अवॉर्ड समारोह में नोरा की परफोर्मेंस होगी। आईफा आयोजकों ने नोरा फतेही के साथ मंच साझा करने वाले डांसर्स की चाह रखने वालों के लिए एक कैम्पेन भी शुरू किया है। इसे उन्होंने डांस मैनिया नाम दिया है। इसके लिए द क्लब बाय आईफा ऐप पर अपने बेस्ट डांस मूव्स का वीडियो अपलोड करना होगा। इसके विजेताओं को नोरा के डांस परफॉर्म करने का मौका मिलेगा।

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने आईफा 2025 के ऐतिहासिक 25वें संस्करण में शामिल होने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है।
बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने आईफा 2025 के ऐतिहासिक 25वें संस्करण में शामिल होने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है।

कैटरीना कैफ भी आएंगी नजर

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने आईफा 2025 में शामिल होने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने कहा- आईफा मेरे लिए सिर्फ एक ग्लोबल इवेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा सफर है जो प्यार, गर्मजोशी और बेहतरीन यादों से भरा हुआ है। यह शुरू से ही मेरे लिए घर जैसा महसूस हुआ है। यह एक ऐसा मंच, जहां हम भारतीय सिनेमा के जादू, कहानी कहने के जुनून और दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव मनाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आईफा की 25वीं सालगिरह का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़े गर्व की बात है। इसे जयपुर, राजस्थान में सेलिब्रेट करना वाकई खास होगा।

निगेटिव रोल के लिए अर्जुन कपूर हुए नॉमिनेट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को आईफा 2025 में ‘परफॉर्मेंस इन ए निगेटिव रोल’ कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। उन्हें यह नॉमिनेशन रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में निगेटिव किरदार के लिए मिला है। अपनी अब तक की फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाने वाले अर्जुन ने इस बार एक ग्रे-शेड कैरेक्टर में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिल रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS