Home » राजस्थान » जयपुर में दोस्ती कर युवती से रेप:विरोध करने पर किया शादी का वादा, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

जयपुर में दोस्ती कर युवती से रेप:विरोध करने पर किया शादी का वादा, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

जयपुर में दोस्ती कर एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर शादी का झांसा देकर चार साल तक देहशोषण करता रहा। अश्लील वीडियो को वायरल करने पर ट्रांसपोर्ट नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (आदर्श नगर) लक्ष्मी सुथार कर रही हैं।

पुलिस ने बताया- आदर्श नगर की रहने वाली 25 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2021 में उसकी मुलाकात वीरेंद्र से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी उससे दोस्ती कर ली। मिलने बुलाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर रेप किया। शादी करने का झांसा देकर आरोपी लगातार देहशोषण करता रहा। इस दौरान उसके अश्लील वीडियो बना लिए।

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने के साथ शादी का झांसा देकर पिछले चार साल तक देहशोषण करता रहा है। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। ट्रांसपोर्ट नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास