Poola Jada
Home » राजस्थान » पूर्व मंत्री हरीश चौधरी होंगे MP के कांग्रेस प्रभारी:राजस्थान के कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश को बिहार प्रभारी पद से हटाया, राजस्थान में नहीं बदले प्रभारी

पूर्व मंत्री हरीश चौधरी होंगे MP के कांग्रेस प्रभारी:राजस्थान के कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश को बिहार प्रभारी पद से हटाया, राजस्थान में नहीं बदले प्रभारी

कांग्रेस ने राज्यों में प्रभारियों में बड़े स्तर पर फेरबदल किए हैं। राजस्थान के बाड़मेर जिले की बायतु सीट से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। हरीश चौधरी इससे पहले पंजाब के प्रभारी रह चुके हैं। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

राजस्थान के कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश की जगह यूथ कांग्रेस के नेता रहे कृष्णा अल्लाहवीरू को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। मोहन प्रकाश से बिहार कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। मोहन प्रकाश कई राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं।

हरीश चौधरी ने राहुल गांधी का आभार जताया

राजस्थान में रंधावा प्रभारी पद पर बरकरार राजस्थान में सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को प्रदेश प्रभारी पद पर बरकरार रखा गया है। रंधावा दिसंबर 2022 से राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी हैं। रंधावा को अजय माकन की जगह राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। 25 सितंबर 2022 को जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुनने का एक लाइन का प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया था।

तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने नया नेता चुनने का प्रस्ताव पारित करने के लिए बुलाई गई बैठक का बहिष्कार किया था। इस पर विवाद हुआ। गहलोत समर्थक तीन नेताओं को नोटिस जारी हुए। उस समय अजय माकन प्रभारी थे। उनके साथ मल्लिकार्जुन खड़गे ऑब्जर्वर थे।

विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित नहीं होने पर अजय माकन ने तल्ख कमेंट किए थे और कांग्रेस अध्यक्ष को रिपोर्ट दी थी। भरी विवाद के बीच दिसंबर में राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से होकर गुजरनी थी। राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान में आते ही अजय माकन की जगह रंधावा को राजस्थान प्रभारी की जिम्मेदारी दो थी। तब से रंधावा ही प्रभारी हैं।

राजस्थान में काफी समय से प्रभारी बदलने की चर्चाएं थीं, परंतु इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले मीनाक्षी नटराजन का नाम राजस्थान प्रभारी के तौर पर चला था, लेकिन उन्हें अब तेलंगाना प्रभारी की जिम्मेदारी दे दी गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS