Home » धर्म/संस्कृति » महाकुंभ में आज वीकेंड पर भीड़ ज्यादा:घाटों की सफाई के लिए उतरेंगे 15 हजार कर्मचारी, अब तक रिकॉर्ड 50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

महाकुंभ में आज वीकेंड पर भीड़ ज्यादा:घाटों की सफाई के लिए उतरेंगे 15 हजार कर्मचारी, अब तक रिकॉर्ड 50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

महाकुंभ का शनिवार को 34वां दिन है। आज भीड़ ज्यादा उमड़ी है। शहर के रास्ते जाम हैं। आज सुबह 10 बजे तक 54.67 लाख लोगों ने संगम में स्नान की है। रविवार को भी भारी भीड़ रहेगी। 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ के अभी 12 दिन और बचे हैं।

आज करीब 15 हजार सफाई कर्मचारियों की ओर से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इससे पहले साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान 10 हजार सफाई कर्मियों ने सफाई की थी।

आज महाकुंभ में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देव सहित कई नेता मंत्रियों का जमावड़ा रहेगा।

शुक्रवार को CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मीटिंग की। उन्होंने निर्देश दिए कि सीनियर अफसर खुद सड़क पर उतरें और हर स्तर पर जवाबदेही तय करें। योगी ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले रास्तों में कहीं पर भी जाम न लगे। श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आए। अगर जाम लगा तो वहां के अफसरों की जवाबदेही तय होगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।