Home » राजस्थान » छात्रा ने स्टेशन पर ट्रेन के आगे छलांग लगाई:हॉस्टल से घर जाने के लिए निकली थी; सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं

छात्रा ने स्टेशन पर ट्रेन के आगे छलांग लगाई:हॉस्टल से घर जाने के लिए निकली थी; सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं

टोंक के वनस्थली रेलवे स्टेशन पर छात्रा ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा हॉस्टल से घर जाने के लिए निकली थी। घटना रविवार सुबह 10:15 बजे हुई। पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है।

जीआरपी एएसआई संदीप कुमार ने बताया- बीएससी सेकेंड ईयर की स्टूडेंट नेहा (20) पुत्री जीवन सिंह ने बांद्रा (मुंबई) जा रही ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया।

उन्होंने बताया- छात्रा हॉस्टल में रहती थी। वह अजमेर अपने घर जाने के लिए निकली थी। नेहा सुबह 10:15 बजे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची थी। जहां वह जयपुर से बांद्रा जाने वाली ट्रेन के आगे कूद गई।

ट्रेन का निवाई में स्टॉपेज नहीं था। इसलिए ट्रेन बीच वाली नॉन स्टॉप लाइन से गुजर रही थी। तब ही छात्रा ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास