Home » धर्म/संस्कृति » महाकुंभ- संगम स्टेशन 26 फरवरी तक बंद:आज 4 राज्यपाल और कंगना रनोट आएंगी, अब तक 53 करोड़ लोगों ने स्नान किया

महाकुंभ- संगम स्टेशन 26 फरवरी तक बंद:आज 4 राज्यपाल और कंगना रनोट आएंगी, अब तक 53 करोड़ लोगों ने स्नान किया

महाकुंभ में आज फिर जबरदस्त भीड़ है। सुबह 10 बजे तक 58 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। भीड़ के चलते संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। महाकुंभ में तैनात अफसरों की ड्यूटी 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।

मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री फिर से रोक दी गई है। सभी तरह के पास रद्द कर दिए हैं। प्रयागराज से गुजरने वाली 19 ट्रेनों का रूट बदला गया है। वाहनों को संगम से 10-12 किमी पहले बनाई गई पार्किंग में रोका जा रहा है, जिससे लोगों को संगम तक पैदल ही जाना पड़ रहा है।

आज महाकुंभ का 36वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 53 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट आज महाकुंभ में रहेंगी और संगम में डुबकी लगाएंगी। इसके अलावा, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी संगम में स्नान करेंगे।

आज गंगा पंडाल में 8 घंटे में करीब 10 हजार लोग हैंड प्रिंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। रविवार को प्रयागराज-रीवा हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम लग गया। लखनऊ, कानपुर और जौनपुर के रास्तों पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें दिखीं। एयरपोर्ट पर भी यात्री जमीन पर बैठे और लेटे हुए नजर आए।

3 तस्वीरें देखिए-

संगम में सुबह से जबरदस्त भीड़ है।
संगम में सुबह से जबरदस्त भीड़ है।
प्रयागराज जंक्शन पर देर रात यात्रियों के आने का सिलसिला इस कदर रहा कि फुट ओवरब्रिज फुल रहे।
प्रयागराज जंक्शन पर देर रात यात्रियों के आने का सिलसिला इस कदर रहा कि फुट ओवरब्रिज फुल रहे।
रविवार रात प्रयागराज के बमरौली स्थित एयरपोर्ट पर यात्री फ्लाइट के इंतजार में जमीन पर बैठे रहे।
रविवार रात प्रयागराज के बमरौली स्थित एयरपोर्ट पर यात्री फ्लाइट के इंतजार में जमीन पर बैठे रहे।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास