Home » राजस्थान » फिल्म ‘छावा’ को राजस्थान में टैक्स फ्री करने की मांग:शिवसेना शिंदे गुट ने राज्य सरकार से अपील की, फिल्म मध्य प्रदेश और गुजरात में टैक्स फ्री की जा चुकी है

फिल्म ‘छावा’ को राजस्थान में टैक्स फ्री करने की मांग:शिवसेना शिंदे गुट ने राज्य सरकार से अपील की, फिल्म मध्य प्रदेश और गुजरात में टैक्स फ्री की जा चुकी है

शिवसेना शिंदे गुट ने राजस्थान में फिल्म ‘छावा’ को टैक्स फ्री करने की मांग की है। युवा सेना अध्यक्ष सचिन सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर सरकार से अपील की। कहा- यह फिल्म भारतीय इतिहास के गौरवशाली पक्ष को दर्शाती है। इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए। इससे पहले मध्य प्रदेश और हरियाणा में फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है।

‘छावा’ छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने धर्म और देश की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अहम भूमिकाओं में हैं। अब देखना होगा कि राजस्थान सरकार इस पर क्या फैसला लेती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।