Home » राजस्थान » बीवाईडी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी जयपुर में लॉन्च:एक चार्ज में 576 किमी की रेंज; 4.5 सेकंड में 100 की स्पीड

बीवाईडी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी जयपुर में लॉन्च:एक चार्ज में 576 किमी की रेंज; 4.5 सेकंड में 100 की स्पीड

बीवाईडी इंडिया ने जयपुर में अपनी पांचवीं इलेक्ट्रिक कार सी-लॉयन 7 को लॉन्च किया है। जेएलएन मार्ग स्थित स्काय बीवाईडी शोरूम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस ई-एसयूवी का अनावरण किया।

सी-लॉयन 7 में 82.56 किलोवॉट की बैटरी दी गई है। यह एक चार्ज में 576 किलोमीटर तक चल सकती है। कार को प्रीमियम और परफॉर्मेंस वेरीयंट में पेश किया गया है। इसमें 23,000 आरपीएम क्षमता वाला 8-इन-वन इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन दिया गया है। यह कार मात्र 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

कार की शुरुआती कीमत 48.9 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। यह रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में लॉन्च के बाद से इसकी 1000 से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं।

कार में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इनमें पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और 12 डायना-ऑडियो स्पीकर्स शामिल हैं। साथ ही वेंटीलेटेड और हीटेड सीट्स, 50 वॉट वायरलैस फोन चार्जर और 360-डिग्री कैमरा भी मिलेंगे। सुरक्षा के लिए 11 एयरबैग्स दिए गए हैं।

कंपनी कार के साथ 7 किलोवॉट का इंस्टालेशन चार्जर दे रही है। इसके अलावा 6 साल की रोड साइड असिस्टेंस और 8 साल की वारंटी भी मिलेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान