Home » राजस्थान » लूट के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार:बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर वारदात को दिया अंजाम

लूट के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार:बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर वारदात को दिया अंजाम

जयपुर ग्रामीण पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि 6 फरवरी को मलिकपुर रेलवे अंडरपास पर यह वारदात हुई थी। घटना में सुनिल कुमार अग्रवाल अपनी कार में चार अन्य लोगों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर से आए चार बदमाशों ने उनकी कार को रोका। आरोपियों ने सरिया और लाठियों से कार का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान कार में सवार दीपेंद्र अग्रवाल को चोटें आईं। बदमाश कार से बैग छीनकर फरार हो गए।

पुलिस ने एएसपी रजनीश पुनिया और डीएसपी राजेश जांगिड़ के सुपरविजन में टीम का गठन किया। थानाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और आसूचना की मदद से 21 फरवरी को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में राजवीर सिंह (26), कमल सिंह (22), मनीष लाखरान (21) और अंकित धायल (18) शामिल हैं। राजवीर और कमल जयपुर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं मनीष और अंकित सीकर जिले के दातारामगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास