Home » राजस्थान » जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर चलते टैंकर में निकला धुआं:आग लगने का डर था, समय रहते ड्राइवर ने रोका; दौसा से गुजर रहा था

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर चलते टैंकर में निकला धुआं:आग लगने का डर था, समय रहते ड्राइवर ने रोका; दौसा से गुजर रहा था

दौसा जिले से गुजर रहे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर शनिवार सुबह चलते एलपीजी टैंकर के पहियों में धुआं उठता दिखाई दिया।

हाईवे से गुजर रहे लोगों को धुआं देखकर टैंकर में आग लगने का डर सताने लगा। ड्राइवर ने तुरंत टैंकर को साइड में भाण्डारेज मोड के पास खड़ा किया। दौसा नगर परिषद के फायर स्टेशन से दमकल ने मौके पर पहुंचकर धुंआ पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया-एलपीजी टैंकर गुजरात से उत्तराखंड जा रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के पास टैंकर के ​पहियों से धुआं उठने लगा, जिस पर दमकल ने काबू पाया। जांच में सामने आया है कि लैदर चिपकने से पहियों से धुंआ उठने लगा था।

ऐसे में सतर्कता के चलते समय रहते काबू पा लिया गया नहीं तो टैंकर के आग पकडने से भांकरोटा जैसे हादसे की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटनाक्रम के दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। जिसे सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच सुचारू करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास