Home » राजस्थान » राज्यपाल बागड़े बोले- राजस्थान धार्मिक स्टेट है:उदयपुर में कहा- भारत में टैलेंट बनाने की कई फैक्ट्रियां, देश की यूनिवर्सिटीज यहीं काम करती

राज्यपाल बागड़े बोले- राजस्थान धार्मिक स्टेट है:उदयपुर में कहा- भारत में टैलेंट बनाने की कई फैक्ट्रियां, देश की यूनिवर्सिटीज यहीं काम करती

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि भारत में टैलेंट की कमी नहीं है। यहां पर टैलेंट बनाने की कई फैक्ट्रियां है। राज्यपाल ने कहा कि हमारी परम्परा और संस्कृति बची रहे और इसके लिए हमें पहले वर्ग से ही मेहनत करानी होगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान धार्मिक स्टेट है।

राज्यपाल आज उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान की ओर से आयोजित अखिल भारतीय नागरिक परिसंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा- हमारे देश की परम्परा को आक्रमणकारियों ने भुला दी थी। उन्होंने हमारा शोषण किया था। हमारा देश सोने की चिड़िया था। शिक्षा नीति देने वाले मैकाले जब भारत से उनके वहां गया तब उनके वहां भाषण में कहा कि मैं पूरे भारत में घूमकर आया हूं। कहीं भी एक चोर नहीं मिला। यह बात 1835 की है। उसने कहा भारत के लोग हमारे गुलाम नहीं बन सकते क्योंकि उनकी नैतिक ताकत बहुत है, देव धर्म में उनका विश्वास बहुत है।

राज्यपाल ने कहा- मैकाले ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को बहुत दिन तक गुलाम नहीं बना सकते है, ऐसा करना है तो उनकी शिक्षा नीति बदल दो, वो सब भूल जाएंगे तब वह हमारे कब्जे में रहेंगे। उन्होंने वहीं किया और हमारे देश में जो गुरुकुल थे उनको बंद कर दिया। पढ़ो मत, पढ़ना है तो उर्दू, अंग्रेजी और अरबी भाषा पढ़ो लेकिन अब देश में सब बदल रहा है। राज्यपाल बोले अब हमारे भारत में नई सोच शुरू हुई ओर नई शिक्षा नीति लेकर आए है।

उदयपुर में अखिल भारतीय नागरिक परिसंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद वरिष्ठ नागरिकगण
उदयपुर में अखिल भारतीय नागरिक परिसंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद वरिष्ठ नागरिकगण

राज्यपाल ने कहा- देश तरक्की कर रहा है। राष्ट्र बदल रहा है, समाज बदल रहा है, देश के प्रति भावना बढ़ रही है और इसकी जरूरत भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2047 में शताब्दी मनाएंगे। हमारे देश की स्वतंत्र की शताब्दी होगी। मोदी ने यह ध्येय रखा है, कोई भी ध्येय सामने रखा तो उसके प्रति जिम्मेदारी बढ़ती है।

पिछले दिनों एलन मस्क ने कहा- अमेरिका को 0.1 प्रतिशत अच्छे इंजीनियर की जरूरत है। उसके आठ दिन बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि अमेरिका को टैलेंट की जरूरत है। प्रतिभाशाली बच्चे बनाने है तो पहले वर्ग से मेहनत शुरू करनी होगी। राज्यपाल बोले- टैलेंट बनाने की फैक्ट्रियां तो भारत में सभी जगह है, हमारे देश की यूनिवर्सिटीज यहीं काम करती है।

उन्होंने कहा कि संघ की ओर से दूसरे राज्यों के बच्चों को संस्कृति को परिचय कराते है। धार्मिक, राष्ट्रीयता भावना बच्चों के मन में पैदा करनी होगी ताकि उनका भविष्य अच्छा होगा। हमने शिक्षा नीति को बदल दिया है। मैकाले की शिक्षा नीति को बंद कर दी है। इस नई नीति में हमारा इतिहास, परम्परा, उसमें शामिल है।

अखिल भारतीय नागरिक परिसंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल परिसंघ के सदस्य
अखिल भारतीय नागरिक परिसंघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल परिसंघ के सदस्य

राजस्थान धार्मिक स्टेट है, यहां धर्म का अच्छा काम है। यहां गो भक्त बहुत है। गो पूजन बहुत महत्व का है। गो के लिए चाहे जितना खर्च करना हो तैयार है। यहां मंदिरों और देव को ज्यादा मानते है।

सम्मेलन में वरिष्ठ नागरिक मंथन करेंगे और अपनी बात रखेंगे। परिसंघ के उपाध्यक्ष भंवर सेठ ने स्वागत करते हुए बताया कि परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.के. ने ध्वजारोहण किया किया। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाउ बागड़े ने किया।

कार्यक्रम में जनार्दनराय नागर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस.सारंगदेवोत,परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.के.भाडने, परिसंघ उपाध्यक्ष अन्ना साहब टकले, संस्थान अध्यक्ष चौसरलाल कच्छारा, डॉ. शिल्पा सेठ मंचासीन थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान