Poola Jada
Home » राजस्थान » चंबल नदी में बड़ा हादसा, तेज बहाव में नहाने उतरे 6 बच्चे बहे; 3 को रेस्क्यू कर बाहर निकाला

चंबल नदी में बड़ा हादसा, तेज बहाव में नहाने उतरे 6 बच्चे बहे; 3 को रेस्क्यू कर बाहर निकाला

धौलपुर: कोटा बैराज से छोड़े गए पानी के बाद धौलपुर से गुजरने वाली चंबल नदी उफान पर है. नदी के तेज बहाव में नहाने उतरे 6 बच्चे बह गए जिनमें से तीन बच्चों ने धौलपुर भरतपुर पेयजल योजना के नीचे लटका बिजली का तार पकड़ लिया जिन्हें चंबल चेक पोस्ट के पुलिसकर्मियों के साथ चंबल सफारी के स्टाफ ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया हादसे में तीन बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए नदी में पानी का बहाव तेज होने की वजह से एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर अनिल अग्रवाल और एसपी मनोज कुमार एडिशनल एसपी ओमप्रकाश मीणा भी मौके पर पहुंचे जहां  पुलिस कर्मी भी नदी में तीनों बच्चों के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. बच्चों के साथ मौजूद उनके परिजनों ने बताया कि ग्वालियर का रहने वाला उनका परिवार पहाड़ वाले बाबा पर उर्स के दौरान कव्वाली देखने आया था कव्वाली के बाद ग्वालियर और धौलपुर के रहने वाले दोनों परिवारों के लोग चंबल नदी पर नहाने आ गए जहां अचानक एक बच्चा पानी में डूबने लगा जिसे बचाने के चक्कर में पांच बच्चे और नदी में चले गए.

तीन बच्चों को सकुशल बाहर निकाला
घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों की चीख पुकार सुनते ही चंबल चेक पोस्ट पुलिस के साथ चंबल सफारी के स्टाफ ने रेस्क्यू  कर तीन बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया घटना के बाद परिजनों से बातचीत करते हुए एएसपी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि बिजली की केवल पकड़ कर बचाए गए तीन बच्चे शहजाद निवासी ग्वालियर, गोलू निवासी धौलपुर और इरशाद निवासी मुरैना को सकुशल बाहर निकाल लिया है जबकि नदी के तेज बहाव में मुबारक  निवासी ग्वालियर, लकी  निवासी पुराना शहर और सूफियान  निवासी बाड़ी बह गए हैं जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

मौके पर पहुंचीं पुलिस
चंबल नदी में बच्चों के बहने के बाद तीन बच्चों ने बिजली के तार को पकड़ लिया था पानी की तेज बहाव में बच्चों के हाथ बार-बार बिजली के तार को छोड़ रहे थे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल रामकिशन यादव, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, विनोद पटेल, देवेंद्र सिंह के साथ  चंबल सफारी के स्टाफ मुन्ना निषाद, सुरेश निषाद और श्याम निषाद ने तीनों बच्चों का हौसला बढ़ाना शुरू कर दिया इसके बाद लकड़ी की नाव को लेकर सभी लोग नदी में उतर गए जहां से तीनों बच्चों को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines