रीट 2025 में शामिल होने वाले लगभग 14 लाख परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। ये ट्रेनें विभिन्न शहरों से जयपुर और अन्य परीक्षा केंद्रों तक कनेक्टिविटी देंगी। इनमें से कुछ ट्रेनें अस्थाई रूप से विस्तारित की गई हैं, जबकि कुछ नई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें राजस्थान के प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए कई स्टेशनों पर रुकेंगी, जिससे परीक्षार्थियों को यात्रा में सहूलियत मिल सके।
उत्तर पश्विम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण ने बताया- रीट परीक्षार्थियों को यात्रा में परेशानी न हो, इसके लिए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। परीक्षार्थी समय से पहले स्टेशन पहुंचकर यात्रा की योजना बना सकते हैं। रेलवे की ओर से ट्रेनों का टाइमटेबल और ठहराव पहले ही जारी किया जा चुका है, जिससे परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो। ये ट्रेनें परीक्षार्थियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं। ट्रेनें जयपुर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, अजमेर, जोधपुर, आगरा और ग्वालियर सहित कई शहरों को कनेक्ट करेंगी। कुछ ट्रेनों का अस्थायी विस्तार भी किया गया है, जिससे ज्यादा स्टूडेंट्स को लाभ मिल सके।
ईदगाह आगरा-जयपुर (डेमू) रीट परीक्षा स्पेशल
ट्रेन नंबर 64619: ईदगाह आगरा से 27 फरवरी को शाम 6:05 बजे रवाना होगी और रात 1:20 बजे जयपुर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 64620: जयपुर से 27 और 28 फरवरी को सुबह 3:00 बजे रवाना होकर सुबह 9:25 बजे ईदगाह आगरा पहुंचेगी।
(यह ट्रेन दौसा, बस्सी, खातीपुरा, गैटोर जगतपुरा और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।)
श्रीगंगानगर-दौराई (अजमेर) रीट परीक्षा स्पेशल
ट्रेन नंबर 04719: 27 फरवरी को दोपहर 3:35 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:55 बजे दौराई पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04720: 28 फरवरी को दोपहर 1:35 बजे दौराई से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
यह ट्रेन सादुलशहर, हनुमानगढ़, नोहर, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, अजमेर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।
(इस ट्रेन में 10 सेकेंड क्लास, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।)
भरतपुर-जयपुर-भरतपुर रीट परीक्षा स्पेशल
ट्रेन नंबर 04815: 26 फरवरी को रात 10:00 बजे भरतपुर से रवाना होकर 27 फरवरी को रात 1:30 बजे जयपुर पहुंची।
ट्रेन नंबर 04816: 27 फरवरी को रात 8:20 बजे जयपुर से रवाना होकर 1:30 बजे भरतपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन खेडली, बांदीकुई, दौसा और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
(इसमें डेमू रैक के 10 साधारण श्रेणी और 2 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।)
ढेहर का बालाजी (जयपुर)-ग्वालियर-ढेहर का बालाजी (जयपुर) रीट परीक्षा स्पेशल
ट्रेन नंबर 04813: 27 फरवरी को शाम 7:00 बजे ढेहर का बालाजी (जयपुर) से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:00 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04814: 28 फरवरी को सुबह 8:30 बजे ग्वालियर से रवाना होकर शाम 5:55 बजे ढेहर का बालाजी (जयपुर) पहुंचेगी।
यह ट्रेन जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा कैंट, धौलपुर, मुरैना समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।
(इसमें 20 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।)






