Home » राजस्थान » मलिकपुर ग्राम पंचायत को मिली सौगात:5 किमी क्षेत्र में लगी 121 रोड लाइट, चोरी का खतरा होगा कम

मलिकपुर ग्राम पंचायत को मिली सौगात:5 किमी क्षेत्र में लगी 121 रोड लाइट, चोरी का खतरा होगा कम

मलिकपुर ग्राम पंचायत में स्थानीय निवासियों को बड़ी सुविधा मिली है। पंचायत ने 5 किलोमीटर के क्षेत्र में 121 रोड लाइट लगवाई हैं। इन लाइटों का उद्घाटन सरपंच सुनीता नन्छुराम केशवा की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में अंजनी हनुमान धाम के महंत ग्वालिया बाबा उपस्थित रहे।

सरपंच प्रतिनिधि नन्छुराम केशवा ने कहा कि संतों का कार्य लोगों के जीवन में उजाला लाना है। उन्होंने बताया कि महंत जी के हाथों इस काम का शुभारंभ होना ग्रामवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। रोड लाइट लगने से गांव में चोरी की घटनाएं कम होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही गांव में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपसरपंच नानगराम और बिहारी पारीक समेत सभी वार्ड पंच मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व सरपंच नन्दलाल यादव, राजेंद्र दाधीच, अशोक जांगिड़, रामवतार पारीक, वीरेंद्र शेखावत, बाबूलाल प्रजापत, बनवारी लाल सैन, रतन लाल अग्रवाल, हनुमान दाधीच, बनवारी लाल शर्मा, मुरारी जांगिड़, दिनेश कुमावत, प्रवीण प्रजापत, राजेश बुनकर, गोपाल यादव और बंशीधर यादव सहित कई ग्रामवासी शामिल हुए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।