Home » राजस्थान » REET कैंडिडेट की लौंग नहीं खुली, नाक पर टेप चिपकाया:कैंची से कपड़ों के बटन काटे, लेट पहुंचीं कैंडिडेट रोते हुए गेट पर सिर पटकती रही

REET कैंडिडेट की लौंग नहीं खुली, नाक पर टेप चिपकाया:कैंची से कपड़ों के बटन काटे, लेट पहुंचीं कैंडिडेट रोते हुए गेट पर सिर पटकती रही

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की REET- 2024 एग्जाम का आज पहला दिन है। बुधवार (27 फरवरी) को पहली पारी में 4 लाख 61 हजार 321, दूसरी पारी में 5 लाख 41 हजार 599 रजिस्टर्ड हैं।

पहली पारी की परीक्षा के लिए एंट्री सुबह 9 बजे बंद हो गई। रीट एग्जाम में पहली बार सेंटर्स पर फेस स्कैनिंग की गई। बायोमैट्रिक सिस्टम का भी बोर्ड ने पहली बार इस्तेमाल किया।

सेंटर्स में एंट्री से पहले कैंडिडेट्स की कड़ी जांच की गई। महिलाओं की ज्वेलरी, हाथ में बंधे धागे और कपड़ों पर लगे एक्सट्रा बटन भी काटे गए।

वहीं, अजमेर के एक सेंटर पर महिला कैंडिडेट की नोज पिन नहीं खुली तो उस पर टेप चिपकाया गया। कई सेंटर्स पर लेट पहुंचे कैंडिडेट पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए। वे रोते हुए अंदर जाने की गुहार लगते नजर आए।

कल 5 लाख कैंडिडेट्स देंगे परीक्षा

28 फरवरी को 5 लाख 41 हजार 598 परीक्षार्थी हैं। रीट परीक्षा के लिए कुल 1731 परीक्षा केन्द्र राज्य के 41 जिलों में निर्धारित किए गए हैं। रीट परीक्षा के लिए कुल 14 लाख 29 हजार 822 ने आवेदन किया है।

इसमें लेवल-1 में कुल परीक्षार्थी 3 लाख 46 हजार 625, लेवल-2 में कुल परीक्षार्थी 9 लाख 68 हजार 501 और दोनों लेवल के लिए कुल परीक्षार्थी 1 लाख 14 हजार 696 हैं।

रीट-2024 एग्जाम से जुड़े PHOTOS…

धौलपुर में एक नाम के दो स्कूलों की गफलत में कैंडिडेट लेट हो गई। उसे एंट्री नहीं दी गई। पुलिस उससे समझाइश करती रही और महिला रोते हुए सिर पटकती रही।
धौलपुर में एक नाम के दो स्कूलों की गफलत में कैंडिडेट लेट हो गई। उसे एंट्री नहीं दी गई। पुलिस उससे समझाइश करती रही और महिला रोते हुए सिर पटकती रही।
नागौर के सेठ किशनलाल कांकरिया गवर्नमेंट स्कूल के परीक्षा केंद्र पर लेट पहुंची अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। वो फूट-फूटकर रोने लगीं।
नागौर के सेठ किशनलाल कांकरिया गवर्नमेंट स्कूल के परीक्षा केंद्र पर लेट पहुंची अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। वो फूट-फूटकर रोने लगीं।
अजमेर के एक सेंटर पर महिला कैंडिडेट की जांच के दौरान उसकी नोज पिन खुलवाने की कोशिश की गई, लेकिन फिर बड़ा टेप का टुकड़ा चिपकाया गया।
अजमेर के एक सेंटर पर महिला कैंडिडेट की जांच के दौरान उसकी नोज पिन खुलवाने की कोशिश की गई, लेकिन फिर बड़ा टेप का टुकड़ा चिपकाया गया।
पहली पारी की परीक्षा की एंट्री सभी सेंटर्स पर 9 बजे बंद कर दी गई। इस दौरान कई कैंडिडेट्स 9 बजने से कुछ सेकेंड्स पहले दौड़ते हुए सेंटर्स पहुंचे।
पहली पारी की परीक्षा की एंट्री सभी सेंटर्स पर 9 बजे बंद कर दी गई। इस दौरान कई कैंडिडेट्स 9 बजने से कुछ सेकेंड्स पहले दौड़ते हुए सेंटर्स पहुंचे।
जयपुर के डीएन स्कूल के सेंटर में एंट्री के लिए रोने लगी महिला कैंडिडेंट। सुबह 9 बजे के बाद किसी को एंट्री नहीं दी गई।
जयपुर के डीएन स्कूल के सेंटर में एंट्री के लिए रोने लगी महिला कैंडिडेंट। सुबह 9 बजे के बाद किसी को एंट्री नहीं दी गई।
फेस स्कैनिंग और बायोमैट्रिक सिस्टम के इस्तेमाल के कारण कैंडिडेट्‌स की एंट्री धीरे-धीरे हो रही है।
फेस स्कैनिंग और बायोमैट्रिक सिस्टम के इस्तेमाल के कारण कैंडिडेट्‌स की एंट्री धीरे-धीरे हो रही है।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान