Home » राजस्थान » REET में कैंडिडेट की जनेऊ उतरवाने पर राठौड़ बोले-यह अति:अधिकारी की अक्ल काम करनी चाहिए; गहलोत ने फ्री स्मार्टफोन से सरकारी खजाना लूटा

REET में कैंडिडेट की जनेऊ उतरवाने पर राठौड़ बोले-यह अति:अधिकारी की अक्ल काम करनी चाहिए; गहलोत ने फ्री स्मार्टफोन से सरकारी खजाना लूटा

रीट परीक्षा में अभ्यर्थियों की जनेऊ उतरवाने की घटना को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक प्रकार की अति बताया। राठौड़ ने कहा- जनेऊ से कोई क्या नकल करेगा। जनेऊ एक धागा होता है, जो शरीर के साथ चिपका होता है। उसे निकालकर कोई कैसे नकल करेगा।

मदन राठौड़ ने कहा- परंपरा से हटकर अपने आप को बहुत ज्यादा जागरूक शो करने का काम करते हैं तो यह ठीक बात नहीं है। जो अधिकारी वहां लगा हुआ है, उसकी अकल भी काम करनी चाहिए कि किस चीज से नकल हो सकती है और किससे नहीं।

राठौड़ ने कहा- मैं सोचता हूं कि जिसने भी ऐसा किया है, उस पर कार्रवाई की गई है। भविष्य में ऐसा न हो इसका भी ध्यान रखेंगे। किसी को भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे किसी की भी भावना को ठेस पहुंचे। हां, जिससे नकल संभव है, उसको रोकने के लिए माध्यम अपनाना चाहिए। फालतू किसी को परेशान नहीं करना चाहिए।

गहलोत ने फ्री स्मार्टफोन योजना से सरकारी खजाने में की लूट मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भजनलाल सरकार पर फ्री स्मार्टफोन योजना बंद करने के आरोपों पर भी पलटवार किया है। राठौड़ ने कहा- फ्री स्मार्टफोन योजना से गहलोत ने सरकारी खजाने में लूट का काम किया। मुझे याद आ रहा है कि गहलोत राज में जो मोबाइल फोन खरीदे गए थे, वो बहुत कम कीमत के थे। उनके अधिक रुपए बताए गए और बड़ा बिल बनाया गया।

राठौड़ ने कहा- कई स्मार्टफोन तो फेल होने पर लोगों ने लौटा दिए। इस तरह से सरकारी धन का दुरुपयोग करने का क्या मतलब है। हम ऐसे काम नहीं करते हैं। हम जनहित में और उपयोग में आ सके। ऐसा काम करेंगे।

प्रदेश में सुरक्षा उपायों को लेकर भी सरकार अभियान चलाएगी।
प्रदेश में सुरक्षा उपायों को लेकर भी सरकार अभियान चलाएगी।

राजस्थान के व्यापारियों की हर संभव मदद करेंगे सूरत शहर में कपड़ा मार्केट में आग लगने से बड़े पैमाने पर हुए नुकसान को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने चिंता जताई। उन्होंने कहा- सूरत के जिस निजी मार्केट में आग लगी है। वहां राजस्थान के भी कई अप्रवासी व्यापारियों की दुकानें हैं। वहां दुकानों में कपड़े के साथ ही नकदी और हिसाब का रिकॉर्ड जल गया है। ऐसे में उन्हें कैसे मदद दिलाई जा सकती है, इसे लेकर प्रयास जारी हैं।

राठौड़ ने कहा- इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत की है, ताकि सूरत में अग्निकांड से प्रभावित राजस्थानी व्यापारियों को मदद दिलाई जा सके। आग से हुए नुकसान का सही आकलन तो आना अभी बाकी है। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि आग से 1500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

भजनलाल शर्मा अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर सूरत जाएंगे उन्होंने कहा- सूरत के जिस मार्केट में आग लगी है। वहां ज्यादातर कपड़े (साड़ियों) की दुकानें थी। इनमें राजस्थान के कई व्यापारियों की दुकानें भी हैं, जो बरसों से वहां रहकर काम कर रहे हैं। इनमें शेखावाटी, पाली, जालोर, भीलवाड़ा और दक्षिणी राजस्थान के व्यापारी बड़ी संख्या में हैं।

राठौड़ ने बताया- आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर सूरत जाएंगे। वहां हालात का जायजा लेंगे और प्रदेश के व्यापारियों को मदद मुहैया करवाने के लिए गुजरात सरकार से बात करेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की