Home » राजस्थान » जयपुर में युवक-युवती ने पुलिसकर्मी बन किडनैप किया:झूठे आरोप लगाकर जेल में भेजने की धमकी दी, थाने के सामने भी ले गए

जयपुर में युवक-युवती ने पुलिसकर्मी बन किडनैप किया:झूठे आरोप लगाकर जेल में भेजने की धमकी दी, थाने के सामने भी ले गए

जयपुर में युवक का किडनैप कर 30 हजार लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से फर्जी आईडी बरामद की है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है।

एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह ने बताया- पीड़ित गिरिराज साहू ने विद्याधर नगर थाने में एक रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया- वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। उसके नाम से मसाज रिपब्लिक वेबसाइट बनी हुए है। उसके दोस्तों ने यह वेबसाइट बना दी थी। 1 मार्च को उसके नम्बर पर जेसिका दीक्षित नाम की लड़की का फोन आया। लड़की ने मिलने के लिए नेशनल हैंडलूम सेन्ट्रल स्पाइन विद्याधर नगर में बुलाया। गिरिराज अपने दोस्त के साथ बाइक से मौके पर पहुंच गया।

मौके पर एक काले रंग की स्कार्पियो में आरोपियों ने उसे बिठा लिया। इसमें एक लड़का और एक लड़की थे। लड़की पीछे की सीट पर बैठी थी। उन्होंने धमकियां देना शुरू कर दिया। अपने आप को क्राइम ब्रांच का व्यक्ति बताकर झूठे आरोप लगाकर जेल में भेजने की धमकी दी।

वैशाली नगर थाने के बाहर ले गए आरोपी

आरोपी पीड़ित को वैशाली नगर थाने के बाहर ले गए। इससे वह और अधिक डर गया। आरोपियों ने मामले को रफा दफा करने के लिए डेढ लाख रुपए मांगे। इस पर पीड़ित ने इतना पैसा होने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने अपने बुआ के लड़के भवानी सिंह राठौड़ को फोन कर 30 हजार रुपए खाते में मंगवाए और बदमाशों को दे दिए। पैसा लेने के बाद आरोपी उसे वैशाली नगर में पटक कर भाग गये। इस पर पीड़ित गिरिराज ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घटना विद्याधर नगर इलाके से हुई तो पुलिस ने पहले शिकायत दर्ज की फिर पीड़ित के बताए गए मोबाइल नम्बर और कार नम्बर के आधार पर बदमाशों को डिटेन कर थाने लेकर आए। इस पर दोनों की गिरफ्तार की गई है। बदमाशों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की