Home » राजस्थान » जयपुर में बिजनेसमैन के घर डेढ़ करोड़ की लूट:2 नौकरों और उनके साथी ने मिलकर पत्नी को बंधक बनाया, विरोध करने पर चाकू मारे

जयपुर में बिजनेसमैन के घर डेढ़ करोड़ की लूट:2 नौकरों और उनके साथी ने मिलकर पत्नी को बंधक बनाया, विरोध करने पर चाकू मारे

जयपुर में नौकरों ने हार्डवेयर-सेनेटरी बिजनेसमैन की पत्नी को बंधक बनाकर 1.50 करोड़ के गहने लूट लिए। विरोध करने पर महिला को बदमाशों ने चाकू भी मारा है। वारदात को अंजाम देने के बाद दो नौकर और एक उनका साथी तीनों फरार हो गए। घटना सोमवार शाम 7.30 बजे के करीब विद्याधरनगर इलाके के अंबाबाड़ी में हुई।

हार्डवेयर-सेनेटरी बिजनेसमैन के अंबाबाड़ी स्थित मकान में हुई लूट के बाद विद्याधर नगर की पुलिस हरकत में आई।
हार्डवेयर-सेनेटरी बिजनेसमैन के अंबाबाड़ी स्थित मकान में हुई लूट के बाद विद्याधर नगर की पुलिस हरकत में आई।

शाम की पूजा करते समय महिला को बंधक बनाया एडीसीपी (नॉर्थ) बजरंग सिंह शेखावत ने बताया- अंबाबाड़ी के रहने वाले देवेन्द्र अग्रवाल (50) की न्यू आतिश मार्केट (मानसरोवर) में हार्डवेयर-सेनेटरी की दुकान है। सोमवार को देवेंद्र सीकर गए हुए थे। बेटा शैलेस (25) दुकान पर था। घर में देवेंद्र की पत्नी ज्योति (48) अकेली थीं। शाम को घर में बने मंदिर में पूजा कर रही थीं। इस दौरान नौकर इंद्रजीत और उसके दो साथियों ने तौलिए से ज्योति का मुंह दबाकर हाथ-पैर बांध दिए।

उन्होंने ज्योति को फर्श पर गिरा दिया। इंद्रजीत और अशोक ने ज्योति को धमकाया। तीसरे बदमाश राधे ने तिजोरी का लॉक तोड़कर गहने निकाल लिए। ज्योति ने विरोध किया तो उसके हाथ पर चाकू मार दिया। लूट के बाद तीनों फरार हो गए। ज्योति चिल्लाई तो आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला देवर घर पहुंचे। उन्होंने ज्योति को बंधन से मुक्त किया।

बदमाशों ने चाकू की नोक पर ज्योति को बंधक बनाया। विरोध करने पर ने चाकू मार दिया।
बदमाशों ने चाकू की नोक पर ज्योति को बंधक बनाया। विरोध करने पर ने चाकू मार दिया।

नौकर का नहीं कराया था पुलिस वैरिफिकेशन एडीसीपी (नॉर्थ) बजरंग सिंह शेखावत ने बताया- परिवार ने करीब डेढ़ महीने पहले इंद्रजीत को नौकर रखा था। उसका पुलिस वैरिफिकेशन नहीं कराया था। इंद्रजीत मधुबनी (बिहार) का रहने वाला है। उसने डेढ़ महीने में घर की रेकी की। इसके बाद इंद्रजीत ने ही वारदात से एक दिन पहले अशोक नाम के व्यक्ति को घर में नौकर रखवाया था। वारदात में अशोक भी शामिल था। वह लंगड़ाकर चलता है। दोनों नौकरों ने अपने तीसरे साथी राधे को वारदात के वक्त ही घर में बुलाया था। नौकरों ने तिजोरी के अलावा किसी चीज को हाथ नहीं लगाया।

लॉकर तोड़कर गहने लेकर बदमाश फरार हो गए।
लॉकर तोड़कर गहने लेकर बदमाश फरार हो गए।

बदमाशों ने 15 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सीकर रोड पर खड़े ऑटो रिक्शा में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने इंद्रजीत का मोबाइल ट्रेस किया। उसकी आखिरी लोकेशन कानोता (जयपुर) के पास मिली। इसके बाद उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। वारदात के लिए उसका साथी पैदल ही आया था।

इंद्रजीत (बाएं) और अशोक (दाएं) ने तीसरे साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों नौकरों का पुलिस वैरिफिकेशन नहीं कराया गया था।
इंद्रजीत (बाएं) और अशोक (दाएं) ने तीसरे साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों नौकरों का पुलिस वैरिफिकेशन नहीं कराया गया था।

प्लानिंग की तहत की वारदात SHO (विद्याधर नगर) राकेश ख्यालिया ने बताया- पुलिस जांच में सामने आया है कि प्लानिंग के तहत पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है। 23 जनवरी को इंद्रजीत घरेलू नौकर के काम पर लगा था। करीब डेढ़ महीने घर की पूरी स्थित के बारे में उसने जांच लिया। प्लानिंग के तहत 28 फरवरी को बिजनेसमैन के परिवार को इंद्रजीत ने कहा- उसके गांव में डेथ हो गई है। उसे गांव जाना पड़ेगा। दिल्ली में गांव का रहने वाला राधे नाम का साथी उसका इंतजार कर रहा है। उसको वापस लौटने में समय लगेंगा, इसलिए दूसरे नौकर की व्यवस्था कर जाता हूं। इंद्रजीत के भेजने पर रविवार को नौकर अशोक को काम पर रखा गया था।

ऑटोरिक्शा में बैठकर भागे

जांच में सामने आया है कि पिछले दो दिन से इंद्रजीत अपने साथी राधे के साथ घर के आस-पास घूमकर रेकी कर रहा था। सोमवार देर शाम अंधेरा होते ही घर में मौजूद नौकर अशोक का इशारा मिलते ही इंद्रजीत व राधे अंदर घुस गए। मंदिर में पूजा कर रही ज्योति को दोनों ने पकड़ लिया। ज्योति के चिल्लाने से रोकने के लिए तौलिया से मुंह बंद कर दिया। उसके दोनों हाथों को पीछे की तरफ बांधकर फर्श पर पटककर उसे पकड़कर बैठ गए। करीब 20 मिनट में लूट की वारदात को अंजाम देकर ऑटोरिक्शा में बैठकर फरार हो गए। पुलिस की टीम वारदात में यूज ऑटोरिक्शा की तलाश के साथ ड्राइवर की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी एडीसीपी शेखावत ने बताया- वारदात की सूचना विद्याधरनगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ज्योति का प्राथमिक उपचार कराया। नौकरों की तलाश में घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगालना शुरू किया। एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान