Home » राजस्थान » विधानसभा में आज शिक्षा-विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी:ग्रेड थर्ड टीचर की ट्रांसफर पॉलिसी का मुद्दा भी उठेगा, हंगामे के आसार

विधानसभा में आज शिक्षा-विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी:ग्रेड थर्ड टीचर की ट्रांसफर पॉलिसी का मुद्दा भी उठेगा, हंगामे के आसार

विधानसभा में आज शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। प्रश्नकाल से शुरू होने वाली कार्यवाही में पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, चिकित्सा, शिक्षा और पशुपालन सहित कई विभागों से जुड़े सवाल उठेंगे।

विपक्ष सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा। कांग्रेस काल में खोले गए इन स्कूलों की समीक्षा के लिए बनाई गई कैबिनेट उप-समिति की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

शिक्षकों के तबादलों का मुद्दा भी उठेगा ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों का मुद्दा भी उठेगा। प्रतिबंधित जिलों में शिक्षक तबादलों का मुद्दा भी उठेगा। शिक्षकों के खाली पदों को लेकर भी विपक्ष घेरेगा। पुराने ट्रैक्टरों पर टैक्स कम करने पर भाजपा विधायक केसाराम चौधरी ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए मुद्दा उठांगे।

ग्रेड थर्ड शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी और प्रतिबंधित जिलों में शिक्षकों के तबादलों का मुद्दा भी सदन में गूंजेगा। शिक्षकों के खाली पदों को लेकर भी विपक्ष सरकार पर सवाल उठाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास