Home » राजस्थान » हवा महल पर आंतकी हमले की सूचना:एनएसजी जवानों और पुलिस ने खाली करवाए परिसर

हवा महल पर आंतकी हमले की सूचना:एनएसजी जवानों और पुलिस ने खाली करवाए परिसर

जयपुर. शहर के बीचों बीच हवामहल पर आतंकियों के हमले की सूचना ने पर्यटकों को दहशत में डाल दिया। हवामहल में बम मिलने की सूचना पर एनएसजी कमांडो के साथ पुलिस ने हवामहल और गोविंद देव जी जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए। लोगों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। हवामहल परिसर से पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गोविंद देव जी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं भी रोक दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने हवामहल और आसपास के इलाके में सोमवार देर शाम दो घंटे से अधिक सर्च ऑपरेशन चलाया। मॉकड्रिल के दौरान सभी एजेंसियों के रिस्पांस टाइम को जांचा—परखा। दरअसल, जयपुर सहित प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर एनएसजी और एटीएस कुछ माह के अंतराल में इस प्रकार की रिहर्सल करती रहती है। जिससे तैयारी रहे कि आतंकी हमले से निपटने की तैयारियां चुस्त दुरुस्त रहें। मॉक ड्रिल का पता चलने पर स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS