Poola Jada
Home » राष्ट्रीय » केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री चौहान आज जोधपुर में:कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय किसान मेले के समापन समारोह में करेंगे शिरकत

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री चौहान आज जोधपुर में:कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय किसान मेले के समापन समारोह में करेंगे शिरकत

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को जोधपुर आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1:10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 4 बजे जोधपुर-नागौर रोड पर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय किसान मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

इस आयोजन में तकरीबन 6 हजार किसानों ने हिस्सा लिया है। समारोह में 4:45 बजे तक रुकने के बाद चौहान अपने बेटे के विवाह समारोह के लिए परिवार के साथ उम्मेद भवन पैलेस पहुंचेंगे। चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह की शादी 6 मार्च को होगी। केंद्रीय मंत्री परिवार के साथ 7 मार्च को जोधपुर से पुन: प्रस्थान करेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर