Home » राजस्थान » भरतपुर में मिथेनॉल से भरा टैंकर हुआ लीक:गुजरात के कांडला से उत्तराखंड जा रहा था, हादसे में पीछे के हिस्से की वैल्डिंग खुली

भरतपुर में मिथेनॉल से भरा टैंकर हुआ लीक:गुजरात के कांडला से उत्तराखंड जा रहा था, हादसे में पीछे के हिस्से की वैल्डिंग खुली

भरतपुर के हलैना थाना इलाके में एक मिथेनॉल से भरा टैंकर लीक हो गया। टैंकर गुजरात के कांडला से उत्तराखंड की तरफ जा रहा था। जैसे ही टैंकर आमोली टोल प्लाजा पर पहुंचा तभी टैंकर की पीछे के हिस्से की बेल्डिंग खुल गई। एहतियात के तौर पर टैंकर को सुनसान जगह ले जाकर खड़ा कर दिया गया। मौके पर टैंकर से 100 मीटर दो दमकल की गाड़ियां खड़ी की गई।

दमकल कर्मचारी जतिन सिंघल ने बताया- दमकल विभाग को रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर सूचना मिली कि आमोली टोल प्लाजा पर एक मिथेनॉल से भरा टैंकर लीकेज हो गया है। जिसके बाद नदबई और भुसावर की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

वहां जाकर देखा तो, टैंकर के पीछे के हिस्से की बेल्डिंग खुल गई है। जिसमें से ऑयल रिस रहा है। मौके पर हलैना थाना पुलिस भी तैनात थी। तुरंत टैंकर तो आमोली टोल प्लाजा से जहानपुर गांव की तरफ लेकर जाया गया।

टैंकर में करीब 40 हजार लीटर मिथेनॉल भरा है।
टैंकर में करीब 40 हजार लीटर मिथेनॉल भरा है।

दमकल के कर्मचारियों को 100 मीटर दूर खड़े करने के निर्देश दिए गए। जहां टैंकर खड़ा किया गया है वहां किसी को जाने नहीं दिया जा रहा। टैंकर से ऑयल का रिसाव लगातार हो रहा है। यह टैंकर गुजरात के कांडला से उत्तराखंड की तरफ जा रहा था। टैंकर में करीब 40 हजार लीटर मिथेनॉल भरी हुई है।

टैंकर के ड्राइवर रमेश साहनी निवासी चितवाड़ा जिला बलिया ने बताया- मैं गुजरात के कांडला से मिथेनॉल ​​​​​​का टैंकर लेकर उत्तराखंड के सितारगंज जा रहा था। आमोली टोल से 20 किलोमीटर एक वाहन ने टैंकर के पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण वह लीकेज होने लगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।