Home » राजस्थान » निकाय चुनाव में देरी पर सरकार को घेरेगा विपक्ष:विधानसभा में शहरी विकास योजनाओं की लचर गति का मुद्दा उठेगा

निकाय चुनाव में देरी पर सरकार को घेरेगा विपक्ष:विधानसभा में शहरी विकास योजनाओं की लचर गति का मुद्दा उठेगा

विधानसभा में शुक्रवार को कई मुद्दों पर हंगामा होने की संभावना है। प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद आज दिनभर शहरी विकास और स्वायत्त शासन की अनुदान मांगों पर बहस होगी।

अनुदान मांगों पर बहस के दौरान ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ का मुद्दा प्रमुखता से उठेगा। विपक्षी कांग्रेस इस मुद्दे पर पहले से ही हमलावर है।

कांग्रेस विधायक शहरी निकायों के चुनावों में देरी का मुद्दा उठाएंगे। पिछले दिनों एक सवाल के जवाब में यूडीएच मंत्री ने कहा था कि अभी वार्डों के पुनर्गठन का काम हो रहा है।

इसके बाद वोटर लिस्ट अपडेट का काम होने के बाद नवंबर तक सभी निकायों के एक साथ चुनाव करवाने की संभावना है। शहरी सीमाओं में बदलावों में लोकल लेवल पर भी कई तरह के विवाद हैं। विधायक उन विवादों को भी बहस के दौरान उठाएंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान