Home » राजस्थान » SDPI के प्रदेश कार्यालय पर ईडी का सर्च:दिल्ली एयरपोर्ट से राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया अरेस्ट, लोगों के विरोध पर पुलिस ने की समझाइश

SDPI के प्रदेश कार्यालय पर ईडी का सर्च:दिल्ली एयरपोर्ट से राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया अरेस्ट, लोगों के विरोध पर पुलिस ने की समझाइश

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ईडी ने दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट किया है। ईडी की टीम ने गुरुवार शाम को एसडीपीआई के प्रदेश कार्यालय में सर्च किया। एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के कार्रवाई का विरोध कर प्रदर्शन करने पर लालकोठी थाना पुलिस ने समझाइश कर लोगों को हटाया। ईडी की टीम को सर्च में प्रदेश कार्यालय से कुछ डॉक्यूमेंट मिले है।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोइदीन कुट्टी के उर्फ ​​एमके फैजी को अरेस्ट किया गया है। ईडी की टीम ने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मोइदीन कुट्टी के उर्फ ​​एमके फैजी को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, नई दिल्ली से धन शोधन निवारण अधिनियम-2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। एसडीपीआई पीएफआई का एक राजनीतिक फ्रन्ट है। एमके फैजी 2018 से एसडीपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। पटियाला हाउस कोर्ट ने एमके फैजी को 6 दिन के लिए ईडी हिरासत में भेजा है।

ईडी कार्रवाई के विरोध में उतरे जयपुर के लालकोठी इलाके में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का प्रदेश कार्यालय है। गुरुवार शाम को ईडी की टीम ने प्रदेश कार्यालय पर सर्च अभियान चलाया। इस बीच एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। प्रदर्शन करने के साथ ही ईडी गो बैक के नारे लगाए।

लालकोठी थाना पुलिस को शाम करीब 7:30 बजे सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने लोगों से समझाइश कर वहां से हटाया। ईडी को ऑफिस से कुछ डॉक्यूमेंट मिले है। सर्च अभियान में ईडी को क्या सबूत हाथ लगे है, इसका खुलासा होना बाकी है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर