Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान में दिन का पारा 38 पार:हनुमानगढ़-माउंट आबू को छोड़कर सभी शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर

राजस्थान में दिन का पारा 38 पार:हनुमानगढ़-माउंट आबू को छोड़कर सभी शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर

उत्तरी हवा के थमने के साथ ही राजस्थान में अब दिन गर्म होने लगे हैं। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के भी पार चला गया। तापमान बढ़ने से इन शहरों में दिन में तेज गर्मी शुरू हो गई। कल हनुमानगढ़-माउंट आबू को छोड़कर सभी शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 3-4 दिन राज्य में मौसम बिल्कुल शुष्क रहने और तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। बाड़मेर, जालोर, डूंगरपुर, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान कल बाड़मेर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पश्चिमी राजस्थान में दिन में तापमान ज्यादा होने से गर्मी तेज हो गई। ​​

जयपुर में कल अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 34.2, अजमेर में 33, चित्तौड़गढ़ में 36.1, उदयपुर में 35, जैसलमेर में 35.9, जोधपुर में 35.4, बीकानेर में 33.9, नागौर में 34.7, डूंगरपुर में 36.2, जालोर में 36.8, प्रतापगढ़ में 34.5 और दौसा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अब आगे क्या?

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने राजस्थान में अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। वहीं 12 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क और तेज धूप रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह-शाम हल्की ठंडक रहेगी। न्यूनतम तापमान में कोई खास बढ़ोतरी अगले दो दिन नहीं होगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर