Home » राजस्थान » फेयर फिक्स ने जीती राजस्थान ट्रैवल ट्रेड क्रिकेट लीग:राजस्थान के होटल, एयरलाइन, टूरिज्म बोर्ड और ट्रैवल एजेंट्स ने हिस्सा, जीता एक लाख रुपए का पुरस्कार

फेयर फिक्स ने जीती राजस्थान ट्रैवल ट्रेड क्रिकेट लीग:राजस्थान के होटल, एयरलाइन, टूरिज्म बोर्ड और ट्रैवल एजेंट्स ने हिस्सा, जीता एक लाख रुपए का पुरस्कार

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TAAI) के सानिध्य में आयोजित राजस्थान ट्रैवल ट्रेड क्रिकेट लीग (RTTCL) का खिताब फेयर फिक्स टीम ने अपने नाम किया। टूर्नामेंट का उद्देश्य खेलकूद के माध्यम से नेटवर्किंग और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना था।

फेयर फिक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीता और 1 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्राप्त की। टूर्नामेंट में राजस्थान के होटल, एयरलाइन, टूरिज्म बोर्ड और ट्रैवल एजेंट्स ने हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन और भी भव्य बन गया।

टूर्नामेंट में हुआ पहला लाइव ऑक्शन

इस टूर्नामेंट की खासियत रही ट्रैवल ट्रेड का पहला लाइव ऑक्शन, जिसने सभी प्रतिभागियों और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस सफल आयोजन में TAAI राजस्थान चेयरमैन मनोज सोगानी, नितिन दुबे, अमित मोदी, गुंजन, दशरथ और अरविंद ने अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक फ्लाइट वर्थ और सह-प्रायोजक टीबीओ थे।

यह टूर्नामेंट न केवल एक खेल प्रतियोगिता थी बल्कि ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े पेशेवरों के बीच मजबूत संबंध बनाने का एक बेहतरीन मंच भी साबित हुआ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान