Home » राजस्थान » नागौर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, मवेशी जिंदा जले:इंदोकली गांव में हादसा, ग्रामीणों ने रखी पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग

नागौर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, मवेशी जिंदा जले:इंदोकली गांव में हादसा, ग्रामीणों ने रखी पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग

नागौर के रुण ग्राम पंचायत के इंदोकली में आज किसान जगरू राम की ट्यूबवेल पर दोपहर शॉर्ट सर्किल से आग लग गई। घटना में किसान बंशीराम मेघवाल का छप्पर जलकर राख हो गया और 2 भैंसों की जलने से मौत हो गई। एक मवेशी घायल हो गईं।

किसान बंशीराम ने बताया कि यह आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों की वजह से आग नहीं बुझा सके। आग में छप्पर जलकर राख हो गया और वहीं बंधी 3 भैंस भी आग की चपेट में आ गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार बुधाराम सोऊ, राजस्व निरीक्षक पांचाराम चौधरी व पटवारी मनमोहन सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का आकलन करके नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसान बंशीराम को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास