Home » राजस्थान » बेटा-बेटी को साथ लेकर चली गई महिला:2 दिन से ढूंढ रहा परिवार,पुलिस जुटी जांच में

बेटा-बेटी को साथ लेकर चली गई महिला:2 दिन से ढूंढ रहा परिवार,पुलिस जुटी जांच में

सीकर के ग्रामीण क्षेत्र में 37 साल की महिला की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। महिला दो दिन पहले सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई। महिला अपनी बेटी और बेटे को भी साथ ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी 37 साल की पत्नी 10 मार्च की सुबह 5 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जो अपने साथ 12 साल के बेटे और 10 साल की लड़की को भी लेकर चली गई। पूरे परिवार ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में काफी तलाश की। लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।

वहीं जिले में एक 20 साल की युवती की गुमशुदगी का भी मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 10 मार्च की रात उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जब बेटी घर पर नहीं दिखी तो परिवार ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में काफी तलाश की। लेकिन बेटी का कुछ भी पता नहीं चल पाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।