Home » राजस्थान » एरिया डोमिनेशन के तहत बूंदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई:एक दिन में 174 ठिकानों पर दबिश, 139 वांछित अपराधी गिरफ्तार

एरिया डोमिनेशन के तहत बूंदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई:एक दिन में 174 ठिकानों पर दबिश, 139 वांछित अपराधी गिरफ्तार

बूंदी पुलिस ने एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में 139 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने 174 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के सुपरविजन में सभी वृत्ताधिकारियों और थानाधिकारियों की टीमों ने यह कार्रवाई की।

पकड़े गए अपराधियों में 17 स्थायी वारंटी और 53 गिरफ्तारी वारंटी वाले शामिल हैं। इनके अलावा 18 ऐसे अपराधी भी पकड़े गए जो हत्या और लूट जैसे जघन्य अपराधों में वांछित थे। यह कार्रवाई 17 मार्च 2025 को की गई।

पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि यह अभियान उन अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाया गया, जो अवैध गतिविधियों में लिप्त थे और विभिन्न मामलों में फरार चल रहे थे। पुलिस टीमों ने पहले आसूचना जुटाई और फिर एक साथ कार्रवाई की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान