Home » राजस्थान » घर के अंदर गोली चलाने की प्रैक्टिस करता था बदमाश:जयपुर में कमरे की दीवार पर मिले निशान, ड्रेसिंग टेबल और जमीन पर पड़े मिले खाली खोल

घर के अंदर गोली चलाने की प्रैक्टिस करता था बदमाश:जयपुर में कमरे की दीवार पर मिले निशान, ड्रेसिंग टेबल और जमीन पर पड़े मिले खाली खोल

जयपुर में हथियारों के साथ पकड़े गए एक बदमाश ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बदमाश ने पुलिस को बताया है कि वो रूम के अंदर बंदूक चलाने की प्रैक्टिस करता था। पूछताछ के बाद पुलिस बदमाशों के किराए के कमरे पर पहुंची को दीवारों पर छेद मिले। गोलियों के खाली खोल भी पड़े मिले। इसके बाद बदमाशों पर अलग एफआईआर दर्ज कर हुए, फायरिंग करने का केस दर्ज किया गया है।

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया- मंगलवार को डीएसटी और करधनी थाना पुलिस ने 4 केस दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने 5 देशी पिस्टल, एक बाहर बोर बंदी और 373 गोलियां (7.65 एमएम) और 2 बाहर बोर जिंदा कारतूस बरामद किए थे। इस दौरान पकड़े गए उत्सव कुमावत (20) और उत्तम सिंह भदोरिया (22) से पूछताछ की गई।

उत्सव कुमावत उर्फ ईशु ने पूछताछ में बताया- वो झोटवाड़ा स्थित प्रेम नगर के चंबल मार्ग में प्लॉट नंबर ए-6 में किराए पर अकेला रहता है। होटल में जॉब करने की बात कहकर कमरा किराए पर लिया था। कमरे के अंदर ही फायरिंग की प्रैक्टिस करता है। गोली के खोल भी कमरे में पड़े हुए हैं।

कमरे की दीवार पर गोलियों के निशान मिले।
कमरे की दीवार पर गोलियों के निशान मिले।

ड्रेसिंग टेबल और जमीन पर मिले गोली के खोल

बुधवार को पुलिस टीम मकान पर पहुंची तो दीवार पर दो जगह गोली लगने जैसे निशान मिले। ड्रेसिंग टेबल की रैक में गोली के दो खाली खोल और दो कारतूस की टोपी मिली। साथ ही जमीन पर भी एक कारतूस की टोपी पड़ी मिली। 7.65 एमएम का जिंदा कारतूस भी मिला। इसके बाद एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। सभी सामान को जब्त किया गया।

झोटवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया- झोटवाड़ा थाने की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने भी बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। दोनों बदमाशों की करधनी थाने में रिमांड खत्म होने पर झोटवाड़ा थाना पुलिस दोनों का रिमांड लेगी।

दो बदमाशों को लेकर झोटवाड़ा स्थित कमरे पर पहुंची पुलिस टीम।
दो बदमाशों को लेकर झोटवाड़ा स्थित कमरे पर पहुंची पुलिस टीम।

कैसे पकड़ा गया बदमाश उत्सव कुमावत

मंगलवार को करधनी थाने के हेड कॉन्स्टेबल शक्ति राज सिंह को सूचना मिली थी कि एक लड़का डीमार्ट से करधनी सेंट्रल पार्क की तरफ वाले रास्ते पर घूम रहा है। इसके पास अवैध हथियार हो सकता है। इस पर शक्ति राज मौके पर पहुंचे। युवक को पकड़ा। युवक ने खुद का नाम उत्सव कुमावत (20) पुत्र तरुण कुमावत बताया था। जो जयपुर के चौमूं जिले के गांव रामपुरा डाबरी का रहने वाला है। आरोपी की जेब से 13 जिंदा कारतूस मिले थे। आरोपी ने बताया था कि वह यह कारतूस उत्तम सिंह भदोरिया से लेकर आया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS