Home » राजस्थान » जयपुर में ट्रेन से कटकर पैर अलग हुए:टक्कर के बाद उछलकर दूर जा गिरा युवक, ट्रैक के पास पड़ा मिला शव

जयपुर में ट्रेन से कटकर पैर अलग हुए:टक्कर के बाद उछलकर दूर जा गिरा युवक, ट्रैक के पास पड़ा मिला शव

जयपुर में रेलवे ट्रैक के पास रविवार दोपहर एक युवक का शव पड़ा मिला। उसके पैर कटकर धड़ से अलग पड़े हुए थे। ट्रेन से टकराने से उछलकर दूर जा गिरा था। जीआरपी थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

जीआरपी थाना पुलिस ने बताया- गोनेर ओवर ब्रिज के पास एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ मिला है। रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई। जीआरपी थाना पुलिस सूचना पर रविवार दोपहर मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक से करीब 10 फीट की दूरी पर शव दो भागों में कटा हुआ पड़ा था। धड़ से कटक पैर अलग पड़े हुए थे।

पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि ट्रेन से टकराने से वह उछलकर दूर जाकर गिरा। ट्रेन की टक्कर से ही उसका शव दो टुकडों में बट गया। पुलिस ने मौका-मुआवना कर मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 35 साल है, जिसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर