Home » राजस्थान » राजस्थान में बारिश की संभावना:फिर चलने लगी हीटवेव, पारा 40 के पार; दो दिन बाद बदलेगा मौसम, तापमान गिरेगा

राजस्थान में बारिश की संभावना:फिर चलने लगी हीटवेव, पारा 40 के पार; दो दिन बाद बदलेगा मौसम, तापमान गिरेगा

राजस्थान में फिर से हीटवेव चलने लगी है। अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया है। बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ जैसे जिलों में अभी से गर्मी परेशान करने लगी है। उधर, मौसम विभाग ने 26 मार्च को बदलाव के संकेत दिए हैं। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे कुछ इलाकों में मामूली बारिश होने की सम्भावना है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

रविवार (23 मार्च) को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से 3.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद बाड़मेर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इससे तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

राजस्थान में पिछले 24 घंटे अधिकांश शहरों में धूप रही। कल दिन में अधिक तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, जयपुर में रविवार को दिनभर आसमान साफ रहा। हल्की हवा चली। इससे दिन में अधिकतम तापमान बढ़कर 35.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके साथ ही जैसलमेर में तापमान 39.8, डूंगरपुर में 37.9, नागौर में 36.3, सिरोही में 36.8, जोधपुर में 38.1, चित्तौड़गढ़ में 37.9 और कोटा में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अब आगे क्या? जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने राजस्थान में अगले दो दिन उत्तर-पूर्वी हवा के असर से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने की और आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। रात के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- 26 मार्च को कुछ इलाकों में मामूली बारिश हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान