Home » राजस्थान » जयपुर में बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर लूट:पार्सल देने के बहाने घर के अंदर घुसा बदमाश, चेन खींचकर भाग निकला

जयपुर में बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर लूट:पार्सल देने के बहाने घर के अंदर घुसा बदमाश, चेन खींचकर भाग निकला

जयपुर में बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर लूट का मामला सामने आया है। डोर बेल बजाकर बदमाश ने गेट खुलवाया। पार्सल देने के बहाने अंदर घुसकर चेन स्नेचिंग कर भाग निकला। करणी विहार थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरे का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने FIR दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया- जगदम्बा नगर हीरापुरा पावर हाउस निवासी सिद्धार्थ (44) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- वह परिवार सहित यहां रहते हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अनजान व्यक्ति घर आया। डोर बेल बजने पर उनकी माताजी ने गेट खोला। गेट खोलते ही पार्सल के बहाने वह अंदर आ गया। पार्सल देने के बहाने माताजी के गले पर झपट्‌टा मारकर गोल्ड चेन तोड़ ली।

शोर मचाकर पकड़ने के लिए पीछे भागने पर बदमाश तेजी से गलियों में गायब हो गया। चेन स्नेचिंग की सूचना पर करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ लुटेरे की तलाश कर रही हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक