जयपुर (सुनील शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन में निजी खातेदारी करीब 07 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतःध्वस्त कियाग या। ईकोलोजिकल जोन में ही सुओमोटो के तहत आगरा रोड़ रामविहार कॉलोनी की रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-02 में नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत नेशलन हैण्डलूम से सेन्ट्रल स्पाइन,परशुराम सर्किल,एन.आई.ए.ऑफिस,सेक्टर नं.-07 तक करीब 04 किमी.तक रोड़ सीमाओं को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित आगरा रोड़ तिलक हॉस्पिटल के सामने राम विहार कॉलोनी में मकानों के आगे रोड़ सीमा में ही दोनों तरफ भूखण्डधारियों द्वारा करीब 25 स्थानों पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाये गये 20 चबूतरें,05 स्थानों पर लाँन हेतु लगाये गये लोहे के एंगल, जालियां/दीवारों से निर्मित एनक्लोज़र,इत्यादि किये गये अतिक्रमणों के संबंध में अतिक्रमणकर्ताओं को सुओमोटो के तहत नोटिस जारी कर मुनादी की गई एवं अतिक्रमण हटाने हेतु पाबंद किया गया परन्तु अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा अतिक्रमण जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जेडीए द्वारा जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल में अवस्थित गोनेर रोड़ खोरी रोपाड़ा जिला जयपुर में करीब 05 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवाया ‘‘आनंद विहार-4’’ के नाम से भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई प्लाटो की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

जेडीए द्वारा जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित ग्राम खोरी रोपाड़ा में ही पूर्व में ध्वस्त नवीन अवैध कॉलोनी में पुनःकरीब 02 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘जेपी नगर’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात पुनः बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के प्लाटो की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-10,01,06 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

इसी प्रकार नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत जोन-02 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित नेशनल हैण्डलूम से,सैण्ट्रल स्पाइन,परशुराम सर्किल के सामने एवं एन.आई.ए. ऑफिस के पास तथा सेक्टर नं.-07 तक करीब 04 किमी.तक रोड़ सीमा पर 110 स्थानों पर कब्जा-अतिक्रमण कर झुग्गी-झोपड़ियां,बाँस तम्बू तिरपाल,होडिंग-साइन बोर्ड,थड़ी, ठेले, टेबिल कुर्सियां,मिट्टी के बर्तन,गमले इत्यादि सामान डालकर किये गये कब्जे-अतिक्रमणो को नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत आज जोन-02 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। नगर निगम के जाब्ते के द्वारा ट्रेक्टर ट्रोली भरकर सामान जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय,प्रवर्तन अधिकारी जोन-02,नगर निगम का जाब्ता प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।






