पाली: इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो ने लोगों को फिर से डरा दिया है. बीते दिनों हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. खास बात यह है कि इन मौतों में अधिकांश के होने की एक ही वजह सामने आ रही है. नाचते हुए या किसी तरह की प्रस्तुति देते हुए अचानक हार्ट अटैक आना और मौत हो जाना.
इसी तरह की एक दिल दहलाने वाली घटना सिरोही में हुई है. यहां परिवार व बच्चे के साथ नाचते हुए युवक की मौत हो गई. सिरोही में 24 सितंबर को सोजत निवासी पूरण सिंगड़िया का निधन हो गया. मृतक का परिवार व बच्चे के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. यह हादसा सिरोही में शादी समारोह के दौरान हुआ है.

डांस करते बच्चे को हटाने के बाद गिरा युवक
इस चौंका देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है पूरण सिंघाडिया और एक महिला डीजे के स्टेज पर डांस कर रहे थे. तभी एक बच्चा डांस करते हुए बार-बार उनके पास जा रहा था. लेकिन एक अन्य युवक आकर बच्चे को वहां से ले जाता है. इसके बाद जैसे ही पूरण नाचने की कोशिश करते हैं तो तुरंत वहीं पर गिर जाते हैं.






