Home » राजस्थान » विदेशी पिस्टल के साथ दो आरोपी पकड़े:इटली निर्मित 7.65 एमएम पिस्टल और कारतूस बरामद, दोनों पर चोरी-डकैती के मामले दर्ज

विदेशी पिस्टल के साथ दो आरोपी पकड़े:इटली निर्मित 7.65 एमएम पिस्टल और कारतूस बरामद, दोनों पर चोरी-डकैती के मामले दर्ज

तिजारा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किशनगढ़ बास के चामरोदा निवासी अफरोज उर्फ रिक्की (22) और शेखपुर अहीर के पालपुर निवासी खालिद उर्फ खल्ली (23) को पकड़ा।

थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि डीएसपी शिवराज सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपियों से इटली निर्मित 7.65 एमएम की विदेशी माउजर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी और डकैती के मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान