Home » राजस्थान » जयपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने किया महिला से रेप:मिलने के बहाने होटल में बुलाया, नशीला ज्यूस पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो

जयपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने किया महिला से रेप:मिलने के बहाने होटल में बुलाया, नशीला ज्यूस पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो

जयपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने होटल में बुलाकर नशीला ज्यूस पिलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। गांधी नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- गांधी नगर की रहने वाली 29 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- इंस्टाग्राम पर उसकी बातचीत सुखवीर से हुई थी। बातचीत के दौरान सुखवीर ने उससे दोस्ती कर ली। मोबाइल कॉल के जरिए दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। आरोप है कि 15 फरवरी को आरोपी ने सिंधीकैम्प के होटल में रुका होना बताया। मिलने के बहाने उसे होटल में बुलाया।

मिलने जाने पर आरोपी ने उसे ज्यूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके अश्लील वीडियो मोबाइल में बना लिए। होश आने पर विरोध करने पर मोबाइल में बनाए अश्लील वीडियो दिखाए। किसी को बताने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। गांधी नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान