Home » राजस्थान » एआई से वेडिंग प्लानिंग में हो रहे बदलाव:जीन ल्यूक बेन्हैम बोले- राजस्थान को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में वैश्विक स्तर पर मिलेगी नई पहचान

एआई से वेडिंग प्लानिंग में हो रहे बदलाव:जीन ल्यूक बेन्हैम बोले- राजस्थान को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में वैश्विक स्तर पर मिलेगी नई पहचान

ऐतिहासिक इमारतों और शाही विरासत के कारण राजस्थान दुनिया भर में वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में प्रसिद्ध है। अब आधुनिक तकनीकों, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), के समावेश से इस क्षेत्र को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा रहा है। इसी संदर्भ में जयपुर के आमेर स्थित ब्यूना विस्टा लग्जरी गार्डन स्पा रिसॉर्ट में ‘फैमिलियराइजेशन ट्रिप 2025’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राजस्थान वेडिंग इंडस्ट्री में एआई किस प्रकार सकारात्मक बदलाव ला रहा है’ विषय पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और ब्यूना विस्टा लक्ज़री रिसॉर्ट के सीएमडी जीन ल्यूक बेन्हैम ने कहा कि राजस्थान में शाही शादियों की भव्यता पहले से ही प्रसिद्ध है, लेकिन एआई और डिजिटल टेक्नोलॉजी का समावेश इसे और अधिक भव्य और यादगार बना देगा। यह वेडिंग इंडस्ट्री के साथ-साथ पर्यटन उद्योग के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।

यह वेडिंग इंडस्ट्री के साथ-साथ पर्यटन उद्योग के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।
यह वेडिंग इंडस्ट्री के साथ-साथ पर्यटन उद्योग के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।

पार्थिप त्यागराजन ने बताया कि एआई तकनीक से वेडिंग प्लानिंग अधिक व्यवस्थित और कुशल हो गई है। स्मार्ट एनालिटिक्स और डेटा-ड्रिवन प्लानिंग से इवेंट मैनेजमेंट आसान हो गया है और संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है।

मारिशा पारीक ने कहा कि एआई की मदद से गेस्ट मैनेजमेंट पूरी तरह ऑटोमेटेड हो चुका है। एआई-पावर्ड चैटबॉट्स और स्मार्ट मैनेजमेंट टूल्स से आयोजकों को इवेंट ट्रैक करने और प्रबंधन में मदद मिल रही है।

श्रीकांत कानोई ने होटल और वेडिंग वेन्यू मैनेजमेंट में एआई के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट बुकिंग, वर्चुअल वेन्यू टूर और ऑटोमेटेड वेडिंग प्लानिंग जैसी तकनीकों से वेडिंग अनुभव को अधिक शानदार बनाया जा रहा है।

योगेश लखानी ने डिजिटल प्रचार के क्षेत्र में एआई के योगदान पर चर्चा करते हुए बताया कि सोशल मीडिया प्रमोशन और डिजिटल कैंपेन में एआई एल्गोरिदम का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे वेडिंग इवेंट्स की ब्रांडिंग और अधिक आकर्षक हो रही है।

ऋतुराज खन्ना ने कहा कि राजस्थान अपनी रॉयल वेडिंग्स और मेहमाननवाजी के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन एआई टेक्नोलॉजी इसे एक ग्लोबल वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में और प्रतिष्ठित बना रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान