Home » राजस्थान » बिजली बिल नहीं चुकाने पर अंधेरे में डूबा चौमूं:नगर परिषद पर 7 करोड़ रुपए बकाया, विद्युत निगम ने काटी स्ट्रीट लाइट्स

बिजली बिल नहीं चुकाने पर अंधेरे में डूबा चौमूं:नगर परिषद पर 7 करोड़ रुपए बकाया, विद्युत निगम ने काटी स्ट्रीट लाइट्स

चौमूं शहर की सड़कें रात में अंधेरे में डूब गई हैं। बिजली निगम ने नगर परिषद की लापरवाही के कारण शहर की स्ट्रीट लाइट्स के कनेक्शन काट दिए हैं।

बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र दायमा ने बताया कि नगर परिषद पर कुल 7 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है। इसमें अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक का 1 करोड़ रुपए और पिछला 6 करोड़ रुपए शामिल है। बिजली निगम ने बकाया राशि के लिए नगर परिषद को कई बार नोटिस भेजे, लेकिन नगर परिषद ने कोई भुगतान नहीं किया। इसके बाद बुधवार शाम को स्ट्रीट लाइट्स के कनेक्शन काट दिए गए।

इस मामले में न तो नगर परिषद के आयुक्त दिलीप कुमार शर्मा और न ही बिजली निगम के सहायक अभियंता विजय सिंह राठौड़ ने कोई जवाब दिया। स्ट्रीट लाइट्स बंद होने से शहर की कई सड़कों, कॉलोनियों और ढाणियों में अंधेरा छा गया है। इससे रात में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास