नव संवत्सर और नए हिंदू वर्ष के शुभारंभ पर डीडी राजस्थान ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किया है। 30 मार्च 2025 से चैनल पर रोजाना सुबह दो प्रमुख मंदिरों की आरती का सीधा प्रसारण होगा।
जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर से सुबह 5:00 बजे मंगला आरती का प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 6:00 से 6:30 बजे तक अयोध्या से प्रभु राम की आरती दिखाई जाएगी।
दूरदर्शन जयपुर की कार्यक्रम प्रमुख सीमा विजय ने इस पहल को महत्वपूर्ण बताया है। उनके अनुसार यह प्रसारण राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करेगा।
केंद्र प्रमुख सतीश देपाल ने कहा कि इस प्रसारण से प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। वे घर बैठे अपने आराध्य देवों के दर्शन कर सकेंगे।
दूरदर्शन राजस्थान लगातार अपने दर्शकों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास कर रहा है।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 79






