Home » राजस्थान » प्रेस वार्ता का आयोजन:भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम व प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय पर फहराया पार्टी का झंड़ा

प्रेस वार्ता का आयोजन:भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम व प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय पर फहराया पार्टी का झंड़ा

जयपुर भाजपा का 46वां स्थापना दिवस रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यालय पर पार्टी के ध्वज का आरोहण किया। उन्होंने मां भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र श्रद्धासुमन अर्पित किए और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में जनसंघ व भाजपा के इतिहास, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों एवं प्रदेशाध्यक्षों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त पार्टी के 5 प्रण, संगठन के 7 सूत्र तथा बूथ स्तर पर आयोजित किए जाने वाले 6 अनिवार्य कार्यक्रमों को भी होर्डिंग्स के माध्यम से दर्शाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर आम नागरिकों को भाजपा के समर्थक बनाए और आमजन तक केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ पहुंचाने में मदद करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हर वर्ग, हर समुदाय के​ कल्याण एवं उत्थान के लिए योजनाएं बना रहे है, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के ​साथ जरूरतमंद को उसका लाभ दिलाया जाए।

बूथ स्तर की समितियों के सम्मेलन के दौरान हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा का झंडा फहराएं। इस अवसर पर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर, सांसद मंजू शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, मोतीलाल मीणा, सरदार अजयपाल सिंह, महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित मोर्चा, प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक और अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर प्रहार किया। उन्होंने वक्फ बोर्ड बिल को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज में इतनी गरीबी है कि टायर पंचर निकालने से आगे नहीं बढ़ने दिया। राठौड़ ने कहा कि इस संशोधन से मुस्लिम समाज के गरीब व्यक्ति का उत्थान हो सकेगा।

हम किसी की भी जमीन नहीं छीन रहे हैं। आज आप देखते हैं कि मुस्लिम समाज में कितनी गरीबी है। हम चाहते हैं कि वह भी समृद्ध बने, यह हमारी सोच है। हमें किसी की जमीन नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि साल 2006 में आई सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में वक्फ के पास करीब 4 लाख एकड़ जमीन थी। उस समय वक्फ की आय 163 करोड़ थी। साल 2024 में वक्फ के पास साढ़े 8 लाख एकड़ जमीन है, लेकिन उसकी संपत्ति में केवल 3 करोड़ का इजाफा ही हुआ है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास