Home » राजस्थान » जयपुर की ज्वेलरी शॉप में चोरी:लॉक तोड़कर घुसा बदमाश, लाखों के गहने चुरा ले गया

जयपुर की ज्वेलरी शॉप में चोरी:लॉक तोड़कर घुसा बदमाश, लाखों के गहने चुरा ले गया

जयपुर में ज्वेलरी की एक शॉप में चोरी का मामला सामने आया है। लॉक तोड़कर बदमाश शॉप में घुसा। लाखों रुपए कीमत के गहने चोरी कर फरार हो गया। शॉप के पास लगे CCTV फुटेज में चोर की करतूत कैद हो गई। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- ब्रह्मपुरी के सीताराम बाजार निवासी अमित सोनी (27) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बड़ा अखाड़ा मंगला माता मार्ग पर उनकी ज्वेलरी की शॉप है। 3 अप्रैल की रात वह रोज की तरह शॉप लॉक कर घर आ गए। देर रात बदमाशों ने चोरी की नीयत से शॉप को निशाना बनाया। शॉप का लॉक तोड़कर बदमाश अंदर घुसे।

शॉप से 35-40 ग्राम सोना और करीब 400 ग्राम चांदी व पन्ने के नगीने का पैकेट चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह शॉप पर आने पर चोरी का पता चला। आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर चोर नजर आया। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास