Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में कांग्रेस-जिला उपाध्यक्ष ने कार से 9 को कुचला:3 की मौत, शराब के नशे में 7km तक दौड़ाता रहा, गलियों में फंसा तो पकड़ा गया

जयपुर में कांग्रेस-जिला उपाध्यक्ष ने कार से 9 को कुचला:3 की मौत, शराब के नशे में 7km तक दौड़ाता रहा, गलियों में फंसा तो पकड़ा गया

जयपुर में तेज रफ्तार SUV कार ने सोमवार रात सड़कों पर कोहराम मचा दिया। आरोपी ड्राइवर कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष उस्मान खान था। जिसे मंगलवार सुबह पार्टी ने पद से हटा दिया।

आरोपी ने शहर के भीड़ भरे इलाके में 7 किलोमीटर तक SUV दौड़ाते हुए 9 लोगों को कुचल दिया। घटना में भाई-बहन सहित 3 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, 6 लोग अब भी गंभीर घायल हैं। पुलिस के अनुसार सबसे पहले शहर की एमआई रोड पर कार के वाहनों को टक्कर मारने की जानकारी मिली थी। इसके बाद कार शहर की तंग गलियों में घुस गई। यहां लोगों को टक्कर मारने के बाद कार एक तंग गली में फंसी तो आरोपी को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया।

वहीं, मंगलवार सुबह से लोग नाहरगढ़ थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे मृतकों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

सबसे पहले देखिए- घटना से जुड़े फोटो-वीडियो

ड्राइवर उस्मान नाहरगढ़ रोड पर लोगों को कुचलने के बाद भी नहीं रुका। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
ड्राइवर उस्मान नाहरगढ़ रोड पर लोगों को कुचलने के बाद भी नहीं रुका। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
भीड़ को उग्र होता देख ड्राइवर लगातार गलियों में कार को दौड़ाता रहा। उसने दुकानों के बाहर रखे सामानों को भी तोड़ डाला।
भीड़ को उग्र होता देख ड्राइवर लगातार गलियों में कार को दौड़ाता रहा। उसने दुकानों के बाहर रखे सामानों को भी तोड़ डाला।
पुलिस ने संतोषी माता मंदिर के पास हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर कार को रोक लिया, लेकिन आरोपी यहां से भी भाग निकला।
पुलिस ने संतोषी माता मंदिर के पास हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर कार को रोक लिया, लेकिन आरोपी यहां से भी भाग निकला।
संतोषी माता मंदिर के करीब एक किलोमीटर दूर संजय सर्कल थाने के पास आखिर कार को रोककर आरोपी को पकड़ा गया।
संतोषी माता मंदिर के करीब एक किलोमीटर दूर संजय सर्कल थाने के पास आखिर कार को रोककर आरोपी को पकड़ा गया।
नाहरगढ़ थाने के बाहर प्रदर्शन चल रहा है। सुबह 7.30 बजे से लोग बड़ी संख्या में थाने के बाहर जुटे हुए हैं। यहां लोग पीड़ितों के लिए 50-50 लाख के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
नाहरगढ़ थाने के बाहर प्रदर्शन चल रहा है। सुबह 7.30 बजे से लोग बड़ी संख्या में थाने के बाहर जुटे हुए हैं। यहां लोग पीड़ितों के लिए 50-50 लाख के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

एक घंटे तक सड़कों पर मौत बनकर दौड़ी कार

एडिशनल DCP (नॉर्थ) बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी ड्राइवर उस्मान खान (62) ने सबसे ज्यादा टक्कर करीब 500 मीटर के एरिया में मारी है।

नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में संतोष माता मंदिर के पास आरोपी ड्राइवर ने पहले स्कूटी-बाइक को टक्कर मारी, फिर सड़क पर गिरे लोगों को कुचलते हुए भाग गया।

उस्मान खान ने थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी टक्कर मारी है। आरोपी ने सोमवार रात 9.30 बजे सबसे पहले एमआई रोड पर एक गाड़ी को टक्कर मारी थी। उसके बाद शहर की गलियों से वाहनों को टक्कर मारते हुए वो नाहरगढ़ रोड पहुंचा था।

एक महिला सहित 3 लोगों की मौत

हादसे में शास्त्री नगर निवासी वीरेंद्र सिंह (48), ममता कंवर (50), नाहरगढ़ रोड निवासी मोनेश सोनी (28), मानबाग खोर शारदा कॉलोनी निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन (44) घायल हुए।

वहीं, संतोषी माता मंदिर के पास निवासी दीपिका सैनी (17), गोविंदराव जी का रास्ता निवासी विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) व लालदास का खाड़ा निवासी अवधेश पारीक (37) को भी घायल स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचाया।

जहां डॉक्टर्स ने ममता कंवर और अवधेश को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह एक और घायल वीरेंद्र सिंह ने भी दम तोड़ दिया। ममता कंवर और वीरेंद्र सिंह भाई-बहन थे।

नाहरगढ़ थाने के बाहर प्रदर्शन चल रहा है। सुबह 7.30 बजे से लोग बड़ी संख्या में थाने के बाहर जुटे हुए हैं। यहां लोग पीड़ितों के लिए 50-50 लाख के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
नाहरगढ़ थाने के बाहर प्रदर्शन चल रहा है। सुबह 7.30 बजे से लोग बड़ी संख्या में थाने के बाहर जुटे हुए हैं। यहां लोग पीड़ितों के लिए 50-50 लाख के मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस ने कार्यकारिणी से निष्कासित किया

नाहरगढ़ रोड पर कार की चपेट में आने वाले 6 घायलों की हालत गंभीर है। उन्हें सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) के ट्रॉमा वार्ड में एडमिट कराया गया है।

वहीं, आरोपी उस्मान खान का भी देर रात को ही मेडिकल कराया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वह काफी नशे में था।आरोपी जयपुर के शास्त्री नगर की राणा कॉलोनी का रहने वाला है।

उसकी विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में लोहे के पलंग बनाने की फैक्ट्री है। उस्मान खान लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। वो जयपुर जिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष था।

मंगलवार सुबह जिला अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी ने उसे जिला कार्यकारिणी से निष्कासित कर दिया। उस्मान खान के खिलाफ मृतक महिला ममता कंवर के पिता ने FIR दर्ज कराई है।

पुलिस अफसरों ने मंगलवार सुबह एक्सीडेंट स्थल की दोबारा जांच की। FSL टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस हिट एंड रन घटना का पूरा रूट मैप भी तैयार कर रही है।
पुलिस अफसरों ने मंगलवार सुबह एक्सीडेंट स्थल की दोबारा जांच की। FSL टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस हिट एंड रन घटना का पूरा रूट मैप भी तैयार कर रही है।

गलियों में फंसा, लोगों की मदद से पकड़ा गया

नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर ने नाहरगढ़ थाने के पास स्कूटी को टक्कर मारी। इस पर सवार तीन लोग घायल हुए।

उसके बाद 200 मीटर आगे स्कूटी व बाइक को टक्कर मारी। फिर संतोषी माता मंदिर के पास लोगों को टक्कर मारी। हादसे के बाद लोग कार को पकड़ने के लिए पीछे भागे।

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ को देखकर ड्राइवर उस्मान ने दोबारा कार को भगाया। करीब एक किलोमीटर दूर संजय सर्कल पर पुलिस ने कार सहित उसको पकड़ लिया।

घायलों को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक व अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे।
घायलों को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक व अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS