Home » राजस्थान » राजस्थान में आज लू का रेड अलर्ट:अब रात भी गर्म होने लगी, जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 45 पार, 11 अप्रैल को बारिश की संभावना

राजस्थान में आज लू का रेड अलर्ट:अब रात भी गर्म होने लगी, जैसलमेर-बाड़मेर में पारा 45 पार, 11 अप्रैल को बारिश की संभावना

राजस्थान में गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। कुछ शहरों का पारा 45 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज (मंगलवार) बाड़मेर जिले में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट है। उधर, 11 अप्रैल को मौसम बदलेगा। बादल छाएंगे और बारिश होने की भी संभावना है।

फलोदी जिले में रात का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर, उदयपुर में भी रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जा रहा। जैसलमेर-बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान दूसरे दिन भी 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

9 अप्रैल तक सताएगी गर्मी मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में भीषण गर्मी का दौर 9 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। 11 अप्रैल से प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद लोगों को इस तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान 45.6 बाड़मेर में और 45.4 जैसलमेर जिले में दर्ज हुआ। इन दोनों ही शहरों में कल दिन का तापमान औसत से करीब 8 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ। इन दोनों ही शहरों में दिन में तेज गर्मी रही और हीटवेव का सबसे अधिक प्रभाव रहा।

इसी तरह श्रीगंगानगर, जोधपुर, चूरू में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 44.3, फलोदी में 43.4, चित्तौड़गढ़ में 44.4, कोटा में 44.1, जयपुर में 41.8, अजमेर में 42.1, भीलवाड़ा में 43, अलवर, सीकर में 41.5, उदयपुर में 41.9, डूंगरपुर में 42.3, नागौर, बारां में 41.4 और पाली में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक तेज गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक तेज गर्मी पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

रात में भी तेज हुई गर्मी फलोदी, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर में रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ रहा। कल (सोमवार) फलोदी में रात का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने आज से 9 अप्रैल तक राज्य में दिन के साथ रात में गर्मी तेज पड़ने की आशंका जताते हुए ‘वार्म नाइट’ का अलर्ट जारी किया है।

10 अप्रैल से गर्मी से राहत मिलने की संभावना 10 अप्रैल को तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने केवल श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, अलवर और भरतपुर जिलों के लिए ही येलो अलर्ट जारी किया है। 11 अप्रैल से राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और कहीं-कहीं उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बादल छाने, आंधी चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों