जयपुर में एक कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रास्ते में पीछा कर आरोपी गंदे कमेंट करता है। उससे बात नहीं करने पर एडिट फोटोज को वायरल करने की धमकी देता। करणी विहार थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (वैशाली नगर) आलोक गौत्तम कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया- करणी विहार की रहने वाली 21 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि इमरान नाम का लड़का रास्ते से आते-जाते समय उसका पीछा करता है। रास्ते में छेड़छाड़ करने के साथ गंदे कमेंट करता है।
उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल-मैसेज कर बात करने के लिए धमकाता है। मना करने पर एआई से फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देता है। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने करणी विहार थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






