जयपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ हो रही कार्रवाई में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की टीम को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सिरसी रोड इलाके में जेडीए करीब ढाई किलोमीटर के एरिया में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचा है।
बुधवार सुबह शुरू हुई कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। यहां रिटायर्ड DG नवदीप सिंह के मकान का भी कुछ अवैध हिस्सा तोड़ा गया है। उन्होंने विरोध जताया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।
वहीं स्थानीय भाजपा विधायक गोपाल शर्मा भी कार्रवाई रोकने पहुंचे और अधिकारियों से उलझ गए। विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि यह स्थिति भाजपा सरकार के अनुकूल नहीं है और अफसरशाही तथा सिस्टम बीजेपी सरकार के खिलाफ काम कर रहा है।
अब देखिए, कार्रवाई से जुड़ी PHOTOS…

झारखंड महादेव मोड़ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पहुंचे विधायक गोपाल शर्मा।

झारखंड महादेव मोड़ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान JCB को रोकते विधायक गोपाल शर्मा। स्थानीय लोगों की समस्याओं का हवाला देते हुए कार्रवाई का किया विरोध।

जेडीए की कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय लोगों ने भी सुबह विरोध जताया। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

कार्रवाई रोकने की गुहार लगाती महिलाएं, अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर रोते हुए।

जेडीए कार्रवाई से पहले अवैध निर्माण कर्ताओं ने अपने स्तर पर हटाया अतिक्रमण।

जेडीए की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 97






