Home » राजस्थान » घर जा रही युवती के साथ पर्स स्नैचिंग की वारदात:रात 11 बजे राजापार्क मार्केट में पैदल जा रही युवती से हुई वारदात

घर जा रही युवती के साथ पर्स स्नैचिंग की वारदात:रात 11 बजे राजापार्क मार्केट में पैदल जा रही युवती से हुई वारदात

जयपुर के आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर पर्स स्नैचिंग की रिपोर्ट दर्ज की हैं। युवती जिस दौरान अपने घर जा रही थी उसी दौरान एक युवक स्कूटी से उस के पास आता और उस के कंधे पर लटका हुआ उसका पर्स लूटा। इस दौरान युवती का संतुलन बिगड़ा और युवती सड़क पर गिर गई। जिस से वह स्कूटी का नम्बर नहीं देख सकी। पीड़िता देशना ने बताया कि रात करीब 11.07 पर वह अपने रूम पर जा रही थी उस दौरान वह राजापार्क मार्केट राजापार्क आदर्श नगर जयपुर से निकली तबी स्कूटी सवार एक युवक उसके पीछे से आया और उसका कंधे पर लटका बैग छीन लिया जिस से उसका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गई। जिस कारण से वह आरोपी चालक की स्कूटी का नम्बर नहीं देख सकी। जिस के बाद पीड़ित ने काफी शोर किया तो लोग उसके पास आए लेकिन तब तक आरोपी स्नैचर बैग लेकर भाग चुका था। पर्स में एक आईफोन,डेबिट कार्ड,आईडी और 2हजार रुपए नगद थे। जांच अधिकारी करण सिंह ने बताया कि युवती से मिली शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज से माध्यम से जांच की जा रही हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।