Home » राजस्थान » कोटपूतली में एमएसपी पर सरसों-चना की खरीद कल से शुरू:सरसों 5950 और चना 5650 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद, 6 केंद्र स्थापित

कोटपूतली में एमएसपी पर सरसों-चना की खरीद कल से शुरू:सरसों 5950 और चना 5650 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद, 6 केंद्र स्थापित

कोटपूतली में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दलहन और तिलहन की खरीद 10 अप्रैल से शुरू होगी। ये खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर क्रय-विक्रय सहकारी समितियों और ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा की जाएगी।

सहकारी रजिस्ट्रार मुनेश कुमार यादव ने बताया कि जिले में कुल 6 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर परिवहन और हैंडलिंग की व्यवस्था की गई है। बिजली, पानी और छाया की समुचित व्यवस्था भी की गई है।

इस वर्ष रबी फसल के लिए चना की एमएसपी 5650 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों की 5950 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। खरीद केंद्रों में कोटपूतली, बहरोड़, बानसूर, पावटा, विराटनगर और मैड शामिल हैं।

खरीद केंद्रों के प्रभारी निरीक्षकों में कोटपूतली में सुरेश कुमार, पावटा में सुरेन्द्र अग्रवाल और बहरोड़ में मुनेश कुमार यादव नियुक्त किए गए हैं।

जिले में चना खरीद का लक्ष्य 866.1 मैट्रिक टन और सरसों का 20,692.6 मैट्रिक टन निर्धारित किया गया है। दोनों फसलों के लिए 6-6 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS