Home » राजस्थान » ब्रह्माकुमारी प्रमुख दादी रतनमोहिनी की अंतिम यात्रा:शांतिवन से माउंट आबू तक श्रद्धांजलि देंगे लोग, कल सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार

ब्रह्माकुमारी प्रमुख दादी रतनमोहिनी की अंतिम यात्रा:शांतिवन से माउंट आबू तक श्रद्धांजलि देंगे लोग, कल सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार

ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी के मंगलवार को हुए निधन के बाद बुधवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। आबूरोड के शांतिवन से शुरू हुई अंतिम यात्रा माउंट आबू पहुंचेगी।

माउंट आबू में संस्थान के विभिन्न केंद्रों पर उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा। इनमें ज्ञान सरोवर, ग्लोबल अस्पताल, पांडव भवन और म्यूजियम शामिल हैं। इस दौरान माउंट आबू के स्थानीय लोग भी दादी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यात्रा के बाद पार्थिव शरीर पुनः आबूरोड के शांतिवन लाया जाएगा।

दादी रतनमोहिनी का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 10 बजे शांतिवन में उनके कॉटेज के सामने स्थित गार्डन में किया जाएगा। उनके निधन पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने शोक व्यक्त किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यपालों ने भी दुख जताया है।

मोहन भागवत ने शोक व्यक्त किया

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दादी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हजारों युवा बहनों को प्रशिक्षण देकर भारतीय संस्कृति को दुनियाभर में फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। साथ ही, फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भी संवेदना व्यक्त की है।

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर