Home » राजस्थान » बाइक-दुर्घटना में युवक की आंख में घुसा हेलमेट का शीशा:डॉक्टरों ने 2 घंटे के ऑपरेशन से बचाई आंख, अगले दिन लौटी रोशनी

बाइक-दुर्घटना में युवक की आंख में घुसा हेलमेट का शीशा:डॉक्टरों ने 2 घंटे के ऑपरेशन से बचाई आंख, अगले दिन लौटी रोशनी

मथुरा के 25 वर्षीय युवक बलवीर की आंख को डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन से बचा लिया है। बाइक दुर्घटना में उनके हेलमेट का शीशा दाहिनी आंख में घुस गया था। इस हादसे में आंख की पुतली बुरी तरह डैमेज हो गई थी।

दुर्घटना के अगले दिन मरीज एसआरके मैक्स हॉस्पिटल पहुंचा। नेत्र रोग सर्जन डॉक्टर अनुभूति शर्मा के निर्देशन में इलाज शुरू हुआ। करीब दो घंटे के ऑपरेशन के बाद अगले दिन ही मरीज की आंख में रोशनी वापस आ गई।

डॉक्टर अनुभूति शर्मा ने बताया कि मरीज के समय पर अस्पताल पहुंचने से बेहतर इलाज संभव हो सका। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मौजूद अत्याधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय सुविधाओं की वजह से इलाज सफल रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास